11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP News: टीटीई की गुंडई अस्थियां देखकर भी नहीं पिघला दिल, युवक को ट्रेन में पीटा, जानें पूरा मामला

UP News: नानी की अस्थियां विसर्जित करने जा रहे युवक की ट्रेन में पिटाई करने की घटना सामने आई है। युवा अपनी ड्यूटी पर मौजूद टीटीई पर पिटाई करने का आरोप लगाया है।

2 min read
Google source verification
UP News indian railway news TTE beat young man

TTE beat young man

UP News: नानी की अस्थियां विसर्जित करने जा रहे युवक की ट्रेन में पिटाई करने की घटना सामने आई है। युवा अपनी ड्यूटी पर मौजूद टीटीई पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक का मेडिकल करवाने के बाद जीआरपी ने आरोपी टीटीई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


यह मामला नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार 18 फरवरी की रात का है। सातरुख थाना निवासी कुशल पाल सिंह परिवार की तीन महिलाओं के साथ नानी की अस्थियां विसर्जित करने के लिए कछला घाट सोरों कासगंज जा रहे थे। कुशल पाल ने बताया

यह भी पढ़ें: Weather Update Today: यूपी पहुंचा पश्चिमी विक्षोभ का असर, अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट


कुशलपाल ने बयाना से पैसेंजर ट्रेन पकड़ी थी। लेकिन भरतपुर में वह नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन के बी-2 कोच में चढ़ गए। ड्यूटी पर मौजूद टीटीई गणेश चेकिंग करने के लिए कुशलपाल के पास पहुंचे। कुशलपाल ने टीटीई को आरपीएफ से रिटायर हुए पिता का पास दिखाया लेकिन उसे नहीं माना।

यह भी पढ़ें: Loksabha Election 2024: यूपी BJP की अहम बैठक आज, सभी 80 सीटों के लिए खास प्लान तैयार करेंगे CM योगी


पीड़ित कुशलपाल का आरोपी की टीटीई नशे में था। उसने उनकी एक भी बात नहीं सुनी। रुपयों की मांग शुरू कर दी। जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो टीटीई ने अन्य साथियों को कोच में बुला लिया। उसकी पिटाई की इससे ट्रेन में हंगामा मच गया। मथुरा जंक्शन पर ट्रेन पहुंची तो कुशलपाल ने इस बात की शिकायत जीआरपी अधिकारियों से की हंगामा बढ़ा तो टीटीई मौके से गायब हो गया।

गाजियाबाद की खबरें: ghaziabad news

यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Nyay Yatra 2024: भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी को बहन प्रियंका गांधी का साथ, जल्द हो सकती है शामिल

ट्रेन के अंदर पिटाई और हंगामा की वजह से ट्रेन करीब 26 मिनट तक मथुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर रुकी रही। ट्रेन रात 10:26 पर प्लेटफार्म पर पहुंची और 10:52 पर स्टेशन से रवाना हुई।