27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लगातार 55 घंटे जूम पर चला भक्ति वेदांत नारायण स्वामी गुरुदेव जन्म शताब्दी वर्ष का कार्यक्रम

- ऑनलाइन जूम मीटिंग का नया रिकॉर्ड- देश-विदेश के 400 लोग जुड़े

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

Neeraj Patel

Feb 12, 2021

1_8.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मथुरा. कान्हा की नगरी मथुरा के वृन्दावन धाम को उस समय देशी-विदेशी भक्तों ने भक्तिमय कर दिया, जब भक्ति वेदांत नारायण गोस्वामी महाराज के जन्म के 100 वर्ष पूर्ण होने पर भक्तों ने एक शोभा यात्रा शहर में निकाली। हरे रामा, हरे कृष्णा स्वर मंत्रों के बीच शोभायात्रा लोगों को आनंद की अनुभूति देते हुए निकाली गई। भक्ति वेदांत नारायण स्वामी गुरुदेव जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक विशेष वेबसाइट श्रीला गुरुदेव डॉट कॉम भी शुरू की गई, जिसके माध्यम से दुनिया भर के उनके शिष्यों ने अपनी श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही लगभग 55 घंटे का जूम मीटिंग का आयोजन भी किया गया, जिसमें पूरे दुनिया के उनके शिष्यों ने भाग लिया।

दावा किया जा रहा है कि विश्व में यह पहली 55 घंटे की लंबी जूम मीटिंग चली है। जिसने दुनिया भर में ऑनलाइन जूम मीटिंग का नया रिकॉर्ड बनाया है। यह पूरा वर्ष महाराज के 100वें जन्मदिन का जन्म शताब्दी वर्ष दुनिया भर में मनाया जाएगा। भक्ति वेदांत महाराज के शिष्य भक्ति वेदांत सिध्दांती महाराज ने बताया कि गुरुदेव 1921 में बिहार के बक्सर जिले में पैदा में हुए थे और उन्होंने गुरुदेव पूज्य पाद भक्ति प्रज्ञान केशव गोस्वामी महाराज से दीक्षा लेकर मथुरा में गोडिया मठ के प्रचार का कार्य सम्भाला था।

भक्ति वेदांत महाराज ने ब्रज के अलावा जगह-जगह पहुंचकर कृष्ण लीलाओं का गुणगान किया और प्रचार-प्रसार किया। भक्तों ने बताया कि महाराज ने पूरे दुनिया भर में लगभग 31 बार पूरे विश्व की परिक्रमा करते हुए हर स्थान पर कृष्ण भक्ति का प्रचार प्रसार किया था। आज पूरा विश्व उनका 100वां जन्म दिवस मना रहा है। जिसके अंतर्गत संसार के सभी देशों में उनके शिष्यों के द्वारा इस विशेष जन्म उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

400 देश-विदेश के भक्तों ने लिया भाग

इसी उपलक्ष्य में वृंदावन में उनके शिष्यों के द्वारा वृंदावन की परिक्रमा की गई, जिसमें लगभग 400 देश-विदेश के भक्तों ने भाग लिया। गोपीनाथ गौड़िया मठ, इमली पर एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वृंदावन के प्रमुख संतों ने भाग लिया। इनमें प्रमुख बागिशी महाराज, प्रेम दास बाबा महाराज अच्युत लाल भट्ट, भक्ति सर्वस्व गोविंद महाराज, धीर कृष्णा प्रभु, अमल कृष्णा प्रभु श्रीहरि कांत दास व अन्य अन्य गौड़िया मठ के संतों ने भाग लिया।