5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO सीओ का टोल पर तांडव, पुलिसकर्मियों ने कांउटर से लूटा कैश

सीओ के साथ मौजूद सिपाहियों ने जमकर लूटपाट की CCTV कैमरे में सिपाहियों की लूट की साफ तस्वीरें कैद हो गई हैं।

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Aug 23, 2017

CCTV Footage

मथुरा। पुलिस की गुंडई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सर्किल के सीओ नितिन सिंह खुद टोल पर लूट पाट करते नजर आ रहे हैं। सीओ ने टोल पर करीब एक घंटे तक तांडव किया जिसकी तस्वीर वहां लगे कैमरे में कैद हो गयी। सीओ रिफाइनरी के साथ मौजूद पुलिसकर्मी टोल बूथ से रुपए लूटता CCTV में कैद हुआ है।

ये है मामला

आपने आम आदमी और नेताओं को टोल बैरियर पर गुंडागर्दी करते हुए देखा होगा मगर आज हम आपको दिखाते हैं योगी सरकार के एक पुलिस अफसर की लाइव गुंडई।मामला मथुरा के थाना फरह इलाके के महुअन टोल का है जहां रिफाइनरी सीओ नितिन सिंह फरह से मथुरा की तरफ जा रहे थे और टोल के बूथ नंबर 13 पर पहुंचते हैं।वहां लगा टोल बैरियर उनकी गाड़ी के ऊपर गिर जाता है। बस फिर क्या था योगी सरकार के काबिल अफसर भड़क जाते हैं और टोलकर्मियों की जमकर मजामत शुरू कर देते हैं इतना ही नहीं जब सीओ साहब ने टोलकर्मियों को पीटना शुरू किया तो उनके साथ मौजूद हमरा ने भी टोलकर्मियों पर अपना हाथ साफ करना शुरू कर दिया। टोल कर्मियों को पीट-पीटकर वहां से भगा दिया।

पैसे निकालते सीसीटीवी में कैद हुआ सिपाही

वहां मौजूद सिपाहियों ने जमकर लूटपाट की CCTV कैमरे में सिपाहियों की लूट की साफ तस्वीर कैद हो गई है। आप देख सकते हैं टोल के बूथ में घुसकर सिपाही वहां रखे सरकारी पैसे को किस तरह से लूट रहा है और अपनी जेब भर कर वहां से निकल लेता है। इस दौरान करीब एक घंटे से ज्यादा टोल पर उत्पात चलता रहा जब इतने से भी सीओ साहब का मन नहीं भरा तो वह अपने सिपाहियों के साथ टोल प्लाजा के कार्यालय में पहुंचते हैं और फिर वहां जाकर भी टोलकर्मियों की जमकर मजामत करते हैं।

एसपी सिटी से मिले

टोल कर्मी ओम प्रकाश यादव ने बताया की टोल पर पुलिस के द्वारा मारपीट की गयी हैं और लूटपाट की है इसी के संबंध में एसपी सिटी से मिलने आये थे।इतना ही नहीं पुलिस की तरफ से हमारे ऊपर मुकदमा भी लिख गया है जिनके द्वारा मारपीट की गयी वो सीओ रिफाइनरी नितिन सिंह थे। ओम प्रकाश यादव ने बताया कि सीओ के थाने के दरोगा औऱ सिपाही भी थे। सिपाहियों ने कैश लूटा है।

बोलने को तैयार नहीं सीओ

इस पूरे मामले पर कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। जब हमने पुलिस का पक्ष जानने की कोशिश की तो कैमरे के सामने से आने से साफ इनकार कर दिया।लेकिन फोन पर हुई वार्ता में सीओ नितिन सिंह ने बताया कि टोल की आए दिन उन्हें शिकायतें मिलती हैं। जब वह यहां से गुजर रहे थे तो फिर उन्हें एक कार सवार द्वारा शिकायत की गई जिस पर उन्होंने टोलकर्मी से पूछताछ करना शुरु कर दिया तो उन पर भड़क गए उल्टा उन पर हमला कर दिया।







ये भी पढ़ें

image