
गोवर्धन में पुलिस पर हमला, दरोगा घायल, पिस्टल छीनने का प्रयास
मथुरा। थाना गोवर्धन में लूट की सूचना पर गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। थाना गोवर्धन के दरोगा अमित भाटी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की पिस्टल छीनने का प्रयास किया। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस में खलबली मच गई।
ये है मामला
थाना गोवर्धन पुलिस को बुधवार की सुबह सूचना मिली कि गोवर्धन के नगला देवियां बाईपास पर लूट हुई है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां उसे बाइक सवार दो लोग मिले। पुलिस ने बाइक सवार लोगों से पूछताछ की तो वह किसी भी सवाल का सही जवाब नहीं दे सके। इस पर पुलिस ने उनको जब हिरासत में लेने की कोशिश की तो उन्होंने शोर मचा दिया। यह देख लोग आ गए पुलिस पर हमला बोल दिया। इस हमले के दौरान दरोगा अमित भाटी के साथ ग्रामीणों ने मारपीट कर दी।
पुलिस के साथ हुई मारपीट की सूचना मिलने पर सीओ गोवर्धन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल दरोगा को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी का कहना था कि दरोगा ने पिस्टल तान दी और गाड़ी में डालने लगे। इसको देख कर गांव के लोग आ गए और उनकी पुलिस से कहासुनी हो गई। पुलिस से कोई मारपीट नहीं की गई। गाड़ी में सवार लोगों ने ही उनके साथ मारपीट की है।
सीओ गोवर्धन जगदीश कालीरमन ने बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस को बदमाश समझा क्योंकि पुलिस के लोग सादा कपड़ों में थे। हाथापाई हुई तो ग्रामीण समझ नहीं पाये की ये पुलिस के लोग है। पुलिसकर्मियों की पिस्टल छीनने के सवाल कहा कि ऐसा कोई मामला नहीं है। जिन लोगों ने पुलिस के साथ बदसलूकी की है, उनकी पहचान की जा रही है।
Published on:
29 Aug 2018 06:36 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
