18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vrindavan: बांके बिहारी मंदिर में बदली गई दर्शन की टाइमिंग, यहां पढ़ लें नया समय

Vrindavan: बांके बिहारी मंदिर के दर्शन के समय में हर साल की तरह इस साल भी मौसम के मुताबिक बदलाव कर दिया गया है। यह बदला हुआ समय 3 नवंबर से लागू होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Banke Bihari Temple

Vrindavan: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में विराजे ठाकुर श्री बांके बिहारी महाराज के दर्शन के समय में तीन नवंबर से बदलाव हो जाएगा। नित्य दर्शन और आरती के समय में परिवर्तन किया गया है। अगर आप भी ठाकुर बांके बिहारी मंदिर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जान लेते हैं कि दर्शन का नया समय क्या है...

तीन नवंबर से दर्शनों का समय बदल जाएगा

ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि दीपावली की दूज यानी तीन नवंबर से नित्य दर्शन और आरती का समय बदला गया है। सुबह 8.45 बजे पट खुलेंगे और 8.55 बजे शृंगार आरती होगी।

यह भी पढ़ें: सड़क हादसे का शिकार हुआ परिवार, एक साथ उठी पांच अर्थियां, मचा कोहराम

शाम 4.30 बजे पट खुलेंगे, 8.30 बजे बंद होंगे दोपहर

12.55 बजे राजभोग आरती के बाद एक बजे पट बंद होंगे। शाम को 4.30 बजे पट खुलेंगे। 8.25 बजे शयन भोग आरती के बाद 8.30 बजे तक ठाकुर जी के दर्शन होंगे।

दरअसल, हर साल ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की नियमावली में ग्रीष्मकाल और शीतकाल में सेवाओं का परिवर्तन हो जाता है। इसी साल का शीतकालीन सत्र तीन नवंबर से शुरू हो जाएगा, जिसे देखते हुए ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के दर्शन समय में परिवर्तन कर दिया गया है। बता दें कि बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के लिए दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर समेत पूरे देश से श्रद्धालु वृंदावन पहुंचते हैं।