
नाले नहीं हुए टेप, आज भी गंदा पानी जा रहा कालिंदी में
मथुरा। यमुना शुद्धकरण के तमाम प्रयास के बावजूद अभी भी नालों का कचरा कालिंदी को जहरीली बना रहा है। शिकायतों के बाद निरीक्षण के लिए महापौर मुकेश आर्य बंधु यमुना किनारे पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने यमुना में गिरते गंदे नालों को देखा तो उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। अधिकारियों को जल्द ही नाले टेप करने के दिशा निर्देश दिए।
वृंदावन के वार्ड नंबर 68 से निकलकर यमुना में गिर रहे गंदे नालों का महापौर मुकेश आर्य बंधु ने निरीक्षण किया। यमुना में गिरते गंदे नालों को देखकर महापौर मुकेश आर्य बंधु का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। यमुना में गिरते हुए गंदे नालों को टेप करने के दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए।
मीडिया से मुखातिब होते हुए मुकेश आर्य बंधु ने बताया कि निरीक्षण के दौरान यमुना में गिरते हुए नाले का गंदा पानी मिला है। उन्होंने बताया कि कालिंदी में जो नाले गिर रहे हैं उनके लिए व्यवस्था की जा रही है कि गंदा पानी यमुना के अंदर न जाए। सफाई नायक और जलकल विभाग के जूनियर इंजीनियर को निर्देशित किया गया है कि नालियां ओवरफ्लो न हों। हर दिन साफ सफाई की जाए।
Published on:
14 Jan 2020 03:35 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
