मथुरा। विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री कृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा में तैनात एक दरोगा के साथ युवक ने मारपीट कर दी। दरोगा के साथ हाथापाई होती देख आसपास के लोग और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी एकत्रित हो गए और युवक को पकड़ लिया और युवक को थाना गोविंद नगर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है मारपीट का आरोपी युवक मानसिक तौर पर विक्षिप्त है।