
आलू के बोरे की आड़ में जा रहा 45 लाख की नशीली दवा बरामद
Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में आज उस समय ड्रग विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी जब जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अदरी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान वेस्ट बंगाल नंबर की एक ट्रक को चेक किया जा रहा था तो उसमें आलू की बोरियों के बीच मे abbort कम्पनी के द्वारा बनायी जाने वाले कफ सिरप को बरामद किया । बता दे इस पर वैन है और इसका इस्तेमाल लोग नशे के लिए करते है । बरामद नशीली दवा की कुल कीमत लगभग 45 लाख रुपए की बताई जा रही है । वही यह पूरी खेप जांच दौरान पता चला कि यह वाराणसी से असम भेजा जा रहा था। वही इस कार्यवाई से ड्रग कारोबारियों में हड़कम्प मच हुआ है।
ड्रग इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक ट्रक में आलू की बोरियां लदी हुई थी जिसके बीच में इसको रख कर ले जाया जा रहा था । यह पूरी खेप वारणसी से असम जा रहा था । अब्बोर्ट कम्पनी के द्वारा बनाया गया है । इसका इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है । इसकी कुल कीमत लगभग 45 लाख रुपये के आसपास है। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पास अदरी से बरामद हुआ है ।
बता दे कि चेकिंग के दौरान अदरी मोड़ पर एक ट्रक (बीआर08जी6015) को रोककर चेक किया गया तथा वाहन संदिग्ध पाया गया जिसमें ट्रक का वाहन नम्बर बदला हुआ मिला, जिस पर ड्राइवर से पूछताछ की गई तो अपना नाम व पता महादेव पुत्र मुन्नीलाल साहनी निवासी नयकाटोला थाना संग्रामपुर जिला मोतिहारी बिहार बताया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि ट्रक के अन्दर आलू की बोरियों के बीच अवैध एलोपैथिक दवा विनरोफ टी कफ सीरप व पेंसिडायल कफ सीरप लदा हुआ है जिसे हम वाराणसी से आसाम बांग्लादेश बार्डर पर ले जा रहें थे वहां ले जाकर इसकी विक्री की जाती है ऊंचे दामो पर बिकती है तथा नई उम्र के व्यक्ति महिला/पुरूष नशे के लत के कारण ऊंचे दामो पर खरीदते है तथा नशा करते है। एलोपैथिक दवा के कार्टून को उतरवाया गया तो दो तरह की शीशियां मिलीं जिसमें विनरोफ टी कफ सीरप 100 एमएल की 100 शीशियां व पेंसिडायल कफ सिरप 100 एमएल की 21,400 शीशियां मौजूद पायी गयी। इस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 350/23 धारा 420/475/482 आईपीसी व धारा 18ए, 18/27बी(2)/28 औषधि प्रसाधन सामग्री अधि0 के अर्न्तगत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त महादेव पुत्र मुन्नीलाल साहनी सा. नयकाटोला थाना संग्रामपुर जिला मोतिहारी बिहार।
Published on:
30 Sept 2023 10:39 am
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
