
घोसी उपचुनाव के लिए अरविंद राजभर ने नामांकन किया।
Ghosi byPoll: सुभासपा से अलग हुए महेंद्र राजभर ने घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार मैदान में उतारा है। महेंद्र राजभर की पार्टी सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के बैनर तले अरविंद राजभर ने पर्चा दाखिल किया है। महेंद्र राजभर पहले सुभासपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष थे। ओपी राजभर से मतभेद के चलते उन्होंने अपने समर्थकों के साथ सुभासपा को छोड़ दिया और अपनी नई सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का गठन किया।
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के अध्यक्ष महेंद्र राजभर मऊ जिले के घोसी विधानसभा के बगल के रतनपुरा ब्लाक के रहने वाले हैं। 2017 विधानसभा में महेंद्र राजभर ने मुख्तार अंसारी के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें 6000 वोटो से हार का सामना करना पड़ा था।
राजभर बिगाड़ सकते हैं दारा सिंह चौहान का खेल
माना जा रहा है कि सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी राजभर वोटो में अच्छी पकड़ रखती है, क्योंकि यहां ओमप्रकाश राजभर के तब के जिलाध्यक्ष रहे रामजीत राजभर भी पार्टी से त्यागपत्र देकर सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के जिला अध्यक्ष बने हैं। उनकी जमीनी स्तर पर काफी पकड़ है। जिसके चलते राजभर वोटरों को प्रभावित कर सकते हैं।
Updated on:
17 Aug 2023 07:36 pm
Published on:
17 Aug 2023 07:35 pm
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
