11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एचडीएफसी बैंक ने महिला से किया फ्रॉड, एफडी की जगह किया पेंशन पॉलिसी

महिला का आरोप, एफडी के बजाय बैंक कर्मियों पेंशन स्कीम में किया जमा

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Sarweshwari Mishra

Mar 06, 2019

Hdfc bank

Hdfc bank

मऊ. यूपी के मऊ में बुधवार को शहर कोतवाली स्थित एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों पर स्वास्थ्य विभाग रिटायर्ड महिला ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह बैंक में 25 लाख का एफ़डी कराने आई लेकिन बैंक कर्मचारियों ने एफडी के बजाय उन पैसों का पेंशन पॉलिसी कर दिया। इसकी जानकारी महिला को एक महीने बाद हुई। जिसके बाद वह बैंक कर्मचारियों से अपने पैसों की मांग की लेकिन बैंक कर्मी महिला की बात नहीं सुने। जिसके बाद महिला ने बैंक के बाहर हंगामा शुरू कर दिया और इसकी महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी है। उनका कहना है कि एचडीएफसी बैंक कर्मियों ने तीन दिन के अंदर महिला का 25 लाख लौटाने को कहा है।


बता दें कि पुष्पा सिंह रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी हैं। इन्होंने एक महीने पहले HDFC बैंक में 25 लाख रूपये कि ऍफ़डी कराने को दिया था लेकिन बैंक ने एफडी के जगह पेंशन पॉलिसी कर दिया। हालांकि इस मामले की जानकारी पुष्पा सिंह को एक महीने के बाद बैंक आने पर हुई। जिसके बाद महिला ने बैंक में हंगामा कर दिया। महिला ने जब पुलिस से इनकी शिकायत की तब बैंक ने तीन दिन में 25 लाख रूपये लौटाने का वायदा किया है। वहीं बैंक मैनेजर इस मामले में मिडिया से कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है बैंक ने एफडी कि जगह दूसरी पॉलिसी कर दिया था। लोगो को समझा दिया गया है और बैंक मैनेजर ने तीन दिन में पैसा लौटाने की बात कही है।

BY-Vijay Mishra