10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

माफिया मुख़्तार अंसारी गिरोह आई एस 191 का सदस्य राजन सिंह गिफ्तार

माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह के आई एस 191 गिरोह का सदस्य राजेश सिंह उर्फ राजन सिंह को ग्राम प्रधान खरगेजपुर से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने व जान से मारने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Oct 18, 2023

rajansingh.jpg

माफिया मुख़्तार अंसारी गिरोह आई एस 191 का सदस्य राजन सिंह गिफ्तार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह के आई एस 191 गिरोह का सदस्य राजेश सिंह उर्फ राजन सिंह को ग्राम प्रधान खरगेजपुर से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने व जान से मारने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पहले भी जिला प्रशासन ने बड़ी कार्यवाई करते हुए राजन सिंह की करोड़ो की समाप्ति को सीज करते हुए ध्वस्त करने का काम किया था।

सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि मुख्तार अंसारी के सहयोगी कई मामलों में सहअभियुक्त रहे राजेश सिंह उर्फ राजन सिंह को रंगदारी मांगने के मामले में मऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार। गौरतलब है कि ग्राम खरगजेपुर के प्रधान बृजेश सिंह से उक्त अभियुक्त राजेश सिंह उर्फ राजन सिंह तथा उनके भाई उमेश सिंह द्वारा जान की धमकी देकर एक लाख रूपये की रंगदारी मांगी गयी थी जिसके सम्बन्ध में उक्त अभियोग बृजेश सिंह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत करवाया गया था। जिसमें आज राजेश सिंह उर्फ राजन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।