25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मऊ पहुंचे राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष, MLC चुनाव को लेकर बनाया माहौल

संजय सिंह ने कहा, मऊ में कोई बड़ी प्रतिभा है तो मुझे दीजिए उसे कुश्ती के खिलाड़ी को मैं ओलंपिक तक पहुंचाने की जिम्मेदारी लेता हूं।
less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Jun 10, 2025

संजय सिंह

संजय सिंह, pic- पत्रिका

Mau News: राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह मऊ पहुंचे। यहां पर जिला कुश्ती संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। जहां पर उन्होंने कहा कि इस समय भारत के कुश्ती खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रही है 2011 के अपेक्षा इस वक्त हजार गुना मेडल आ रहा है वहीं उन्होंने कहा कि मऊ में कोई बड़ी प्रतिभा है तो मुझे दीजिए उसे कुश्ती के खिलाड़ी को मैं ओलंपिक तक पहुंचाने की जिम्मेदारी लेता हूं। साथ ही संजय सिंह ने वाराणसी से स्नातक चुनाव में अपनी उम्मीदवारी के समर्थन में माहौल भी बनाया।

जिला कुश्ती संघ में कार्यक्रम में पहुंचे थे संजय सिंह

मऊ पहुंचे कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मऊ कुश्ती संघ ने एक कार्यक्रम रखा था उसी के संदर्भ में मऊ आना हुआ है। नितेश सिंह को मऊ जिले का कुश्ती संघ का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। बृजभूषण शरण सिंह के बाद कुश्ती संघ का जिम्मेदारी मिलने पर संजय सिंह ने बताया कि जो लकीर को बृजभूषण शरण सिंह ने खींचा था, उसको हम लोग आगे ही ले जा रहे हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप में रैंकिंग में हिंदुस्तान की टीम गई थी 21 मेडल हिंदुस्तान की टीम लेकर आई है। पांच लड़कियां केवल गोल्ड लेकर आई है। उन्होंने कहा कि 2011 के पहले का मेडल तालिका उठाकर देख लीजिए उस समय 10 रहा होगा तो इस समय 1000 हो गया है। यह सारा श्रेय जाता है पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को।