24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mau News: पैसों के विवाद में मारी गई थी गोली, पत्नी की तहरीर पर 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोंठा बाइपास के पास रविवार को हुई गोलीकांड की घटना में पुलिस ने घायल संजय की पत्नी की तहरीर पर आठ आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। घटना के पीछे पैसों के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Sep 22, 2025

Breaking News

Breaking News

Mau Crime News: मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोंठा बाइपास के पास रविवार को हुई गोलीकांड की घटना में पुलिस ने घायल संजय की पत्नी की तहरीर पर आठ आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। घटना के पीछे पैसों के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, संजय बाइक से कहीं जा रहा था तभी उसने पीछे से बदमाशों को आते देख लिया। शक होने पर वह एक किराना दुकान पर सामान लेने के बहाने रुक गया। इसी दौरान हमलावर वहां पहुंच गए और उसे मारपीट का शिकार बनाया। संजय जब जान बचाकर भागने लगा तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी।

घायल व्यक्ति के पत्नी की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा

घायल संजय की पत्नी आरती की तहरीर पर पुलिस ने अंशु यादव उर्फ पीयूष गौड़, सोनू यादव, नीतीश यादव उर्फ लालू, मनीष सिंह पटेल, हिमांशू यादव, गोलू यादव उर्फ वरुण और सुधीर कुमार समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एसओ दोहरीघाट राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं और सात स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन सभी आरोपी फरार हैं। उन्होंने बताया कि संजय और आरोपियों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था, जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

मऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग