
महेंद्र राजभर, Pic- सोशल मीडिया
Omprakash Rajbhar: सुहेलदेव स्वाभिमान के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर पर हुए हमले के बारे में उन्होंने सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर गंभीर आरोप लगाए। महेंद्र राजभर ने कहा कि ये सारी घटना ओम प्रकाश राजभर के इशारे पर हुई है। घटना को अंजाम देने वाला ब्रजेश राजभर इसके 5 दिन पहले ओपी राजभर से मिला था और उसके बाद ही ये सारी प्लानिंग की गई है। महेंद्र राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी से जिस फंडिंग की बात की जा रही उसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। मैं झूठ में किसी पार्टी को बदनाम नहीं कर सकता हूं।
आपको बता दें कि जौनपुर के जलालपुर थानाक्षेत्र के आशापुर गांव में भूमि पूजन के एक कार्यक्रम में महेंद्र राजभर को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था। वहा स्वागत के दौरान ही पार्टी के एक कार्यकर्ता और सहयोगी ने महेंद्र राजभर की पिटाई कर दी।इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
महेंद्र राजभर ने बताया कि इस संबंध में थाने में ब्रजेश राजभर के खिलाफ तहरीर दे दी गई है।
Published on:
11 Jun 2025 02:10 pm
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
