
Pic- पत्रिका
मऊ जिले के सुभासपा के सदर विधायक अब्बास अंसारी को मऊ न्यायालय से 2 साल की सजा सुनाते जाने पर मन्ना सिंह के भाई और पूर्व बीजेपी प्रत्याशी अशोक सिंह की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि ये लोग गुंडे और बदमाश हैं तथा धरती पर रहने लायक नहीं हैं। पूज्य योगी जी की सरकार में ये या तो जेल की सलाखों के पीछे रहेंगे या इनका ऊपर सीधे राम से मिलाप करवा दिया जाएगा।
अशोक सिंह ने कहा कि मैं उन अधिकारियों का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने है स्पीच मामले में इनके खिलाफ एफआईआर करवाई और उसकी तगड़ी पैरवी की। वो दौर बीत चुका है जब सपा,बसपा और कांग्रेस की सरकारों में सीबीआई तक इन लोगों से डरी रहती थी। अब ये गुंडे बदमाश प्रदेश छोड़कर भाग जा रहे।
गौरतलब है कि 2022 के विधान सभा चुनावों में अब्बास अंसारी ने मंच से अधिकारियों को देख लेने की धमकी दी थी,जिस पर तत्कालीन कोतवाल गंगाराम बंद ने कोतवाली में अब्बास सहित तीन पर मुकदमा दर्ज कराया था।
Updated on:
01 Jun 2025 01:06 pm
Published on:
01 Jun 2025 01:06 pm
