27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mau News: पशु तस्करों से पुलिस की हुई मुठभेड़, 2 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस और गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़ की बड़ी खबर सामने आई है। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र में रविवार तड़के पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो गौ-तस्कर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान पुलिस और गौ-तस्करों के बीच आमना-सामना हो गया।
less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Sep 29, 2025

Mau

Mau News, Pc: Patrika

Mau News: जनपद मऊ में पुलिस और गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़ की बड़ी खबर सामने आई है। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र में रविवार तड़के पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो गौ-तस्कर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान पुलिस और गौ-तस्करों के बीच आमना-सामना हो गया।

पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इस दौरान गौ-तस्कर इरशाद के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। उसका साथी रेहान मौके पर ही दबोच लिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल इरशाद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह पुलिस अभिरक्षा में है। पुलिस ने उनके पास से अवैध हथियार और कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों गौ-तस्करों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। वहीं, इस मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी कर दी गई है।