7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mau News: हवाई सेवाओं को निजी हाथों में देने पर राजीव राय ने सरकार को घेरा

संसद की कार्रवाई के दौरान घोसी से सपा सांसद राजीव राय ने सरकार पर जम कर निशाना साधा। सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि हवाई चप्पल वाले को हवाई जहाज में बिठाना सरकार का जुमला था। उन्होंने कहा कि हवाई जहाज की सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनियों को निजी हाथों में देना कहीं से भी अच्छा नहीं है।

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Aug 09, 2024

संसद की कार्रवाई के दौरान घोसी से सपा सांसद राजीव राय ने सरकार पर जम कर निशाना साधा। सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि हवाई चप्पल वाले को हवाई जहाज में बिठाना सरकार का जुमला था। उन्होंने कहा कि हवाई जहाज की सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनियों को निजी हाथों में देना कहीं से भी अच्छा नहीं है। इनको सरकार के नियंत्रण में होना चाहिए। ये प्राइवेट कंपनियां मनमाने ढंग से किराया वसूलती हैं,और सुविधाओं में कटौती करती जा रही हैं।

इसलिए इन पर सरकारी नियंत्रण जरूरी है। उन्होंने कहा कि अच्छी सुविधा देने वाली इंडियन एयरलाइंस को भी सरकार ने निजी हाथों में बेच दिया। सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि जो बेटा अपने मां बाप की संपत्ति को बेच देता है उसे नालायक बेटा कहते हैं। ये सरकार हवाई चप्पल वाले को हवाई जहाज में यात्रा कराने का सपना दिखाती है,जो सरासर झूठ साबित हुआ है। इस संबंध उड्डयन मंत्री को जनता से माफी मांगनी चाहिए कि चुनाव के समय उन्होंने गलत वादा किया था। एयरपोर्ट के सिक्योरिटी सिस्टम पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी सिस्टम पर हम हमेशा सरकार के साथ हैं।

हवाई अड्डों पर सिक्योरिटी चुस्त दुरुस्त होनी चाहिए। ये निजी कंपनियां सिक्योरिटी के नाम पर घंटों लाइन में लगवाती हैं। ये सारा नियंत्रण सरकारी हाथों में होना चाहिए।सिक्योरिटी को उचित प्रशिक्षण देना चाहिए। टिकट बुकिंग के सॉफ्टवेयर पर भी राजीव राय ने सरकार को खूब सुनाया। उन्होंने कहा कि 4 बार अगर टिकट चेक कर लो तो पांचवीं बार टिकट के दाम बढ़ जाते हैं।