24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mau News: रोडवेज बस की चपेट के आया साइकिल सवार, घण्टों जाम रहा गाजीपुर आजमगढ़ मार्ग

चिरैयाकोट थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की दोपहर भीखमपुर गांव के पास रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने गाजीपुर–आजमगढ़ मार्ग पर जाम लगाकर दस लाख रुपये मुआवजा तथा बस चालक पर कार्रवाई की मांग की। जाम करीब तीन घंटे तक चला, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Dec 04, 2025

Mau

Mau news, Pc: Patrika

Mau Accident News: मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की दोपहर भीखमपुर गांव के पास रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने गाजीपुर–आजमगढ़ मार्ग पर जाम लगाकर दस लाख रुपये मुआवजा तथा बस चालक पर कार्रवाई की मांग की। जाम करीब तीन घंटे तक चला, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

जानकारी के अनुसार, अल्देमऊ निवासी दीपक यादव (24) पुत्र रामधनी गुरुवार दोपहर एक बजे साइकिल से खेत के लिए खाद लेने निकले थे। भीखमपुर के पास पीछे से आ रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दीपक सड़क पर गिर गए और बस उन्हें रौंदती हुई गाजीपुर की ओर फरार हो गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मुवावजे को लेकर सड़क जाम रहा

घटना की जानकारी होते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और दोपहर डेढ़ बजे गाजीपुर–आजमगढ़ मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर सीओ मुहम्मदाबाद गोहना शीतला प्रसाद पांडेय और चिरैयाकोट एसओ सुभाषचंद्र पहुंचे तथा लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे डीएम–एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह ने भी ग्रामीणों से जाम हटाने की अपील की, मगर कोई असर नहीं हुआ।

बाद में शाम चार बजे एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना अभिषेक गोस्वामी मौके पर पहुंचे। उन्होंने उचित मुआवजा दिलाने और आरोपी बस चालक व परिचालक की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त कराया गया। इस दौरान मार्ग पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। इसके पहले भी मुहम्मदाबाद में एक और शहर के शीतला मंदिर के पास रोडवेज की टक्कर से 3 मौत हो गईं थीं जबकि कई लोग घायल हो गए थे

बड़ी खबरें

View All

मऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग