16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mau News: कॉलर पकड़ कर सुरक्षा कर्मी ने सीएचसी प्रभारी को चैंबर से घसीटा

माता का इलाज कराने पहुंचे एसटी एससी आयोग के सदस्य और सीएचसी प्रभारी दोनों ने हलधरपुर थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Apr 06, 2025

हाल ही में चर्चा में रहा मऊ जिले का रतनपुरा सीएचसी एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है। इस बार मामला सीएचसी प्रभारी और एसटी एससी आयोग के सदस्य के बीच का है। माता का इलाज कराने पहुंचे एसटी एससी आयोग के सदस्य और सीएचसी प्रभारी दोनों ने हलधरपुर थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

हलधरपुर थाने में पड़ा तहरीर


डॉक्टर को तरफ से दी गई तहरीर में डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि वो रात 10 बजे सीएचसी रतनपुरा पर ड्यूटी दे रहे थे। इसी बीच एससी एसटी आयोग के सदस्य विनय कुमार अपने सुरक्षा कर्मी के साथ अपनी मां का इलाज कराने पहुंचे। उनकी मां दसावती देवी की तबियत लो बीपी होने से खराब हो रही थी। इलाज कराने के बाद वो अपने चैंबर में जा कर बायोमेट्रिक चेंज कर रहे थे। इसी बीच विनय कुमार अपने सुरक्षा गार्ड और आठ दस की संख्या में में लोगों के साथ उनके चैंबर में घुस गए और उनसे अभद्रता करने लगे। उनके सुरक्षा गार्ड ने उनकी कॉलर पकड़ ली और घसीटते हुए उन्हें चैंबर से बाहर ले आया। यह घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है।


वहीं एससीएसटी आयोग के सदस्य विनय कुमार निवासी गुलौरी ने बताया कि जब वह गांव पहुंचे तो उनकी मां की तबियत काफी खराब हो गई थी। उन्हें ले कर वो सीएचसी रतनपुरा पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब वह डॉक्टर भैरव पांडेय के दफ्तर में पहुंचे तो डॉक्टर चैंबर में बैठ कर शराब पी रहे थे। वह एक घंटे तक डॉक्टर का इंतजार कराते रहे। चैंबर में जाने पर डॉक्टर ने उनके साथ अभद्रता की। उनका सुरक्षा कर्मी सिर्फ उनका बचाव कर रहा था।
एसपी इलामारन जी ने इस संबंध में कहा कि मामला संज्ञान में है। दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है।