23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mau News: मऊ में दिखा शोले फिल्म का नजारा, पत्नी से विवाद के बाद टावर पर चढ़ा युवक

मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक पत्नी से विवाद के बाद अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। यह घटना 6 अक्टूबर की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Oct 07, 2025

Mau News: मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक पत्नी से विवाद के बाद अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। यह घटना 6 अक्टूबर की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, भोपत निवासी 26 वर्षीय भगवान दास पुत्र विमल दास का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। गुस्से और आवेश में आकर भगवान दास भदवा गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।

पुलिस द्वारा देर तक समझाने के बाद उतरा युवक

सूचना मिलने पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत और समझाइश के बाद अंततः भगवान दास नीचे उतरने के लिए तैयार हो गया। पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।

पुलिस ने बताया कि युवक को परिवारजनों की मौजूदगी में शांत कराया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।

बड़ी खबरें

View All

मऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग