5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mau News: बारात में डीजे बजने को ले कर हुआ हंगामा, दूल्हा हुआ फरार

घोसी कोतवाली के बड़ागांव में में एक बारात के दौरान उस समय हंगामा मच गया जब डीजे में पहले गाना बजाने को ले कर घराती और बाराती भीड़ गए। ज्यादा की संख्या में होने के कारण घराती बारातियों पर भारी पड़ गए। घरातियों ने दूल्हे के भाई को पीट दिया,जिससे नाराज दूल्हा गायब हो गया।

2 min read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

May 29, 2025

मऊ जिले के घोसी कोतवाली के बड़ागांव में में एक बारात के दौरान उस समय हंगामा मच गया जब डीजे में पहले गाना बजाने को ले कर घराती और बाराती भीड़ गए। ज्यादा की संख्या में होने के कारण घराती बारातियों पर भारी पड़ गए। घरातियों ने दूल्हे के भाई को पीट दिया,जिससे नाराज दूल्हा गायब हो गया। पूरे 10 घंटे की खोज के बाद जब दूल्हा मिला तो दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मंदिर में दोनों की शादी कराई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीपुर थाना क्षेत्र के चकिया गांव से एक युवक की बारात घोसी कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में आई हुई थी। बरात के पहुंचने पर परछावन होने के बाद जयमाल कार्यक्रम की तैयारी हो रही थी। इस बीच, डीजे पर मनपंसद गाने पर डांस को लेकर बरात में आए कुछ युवकों की घराती पक्ष के युवकों से कहासुनी हो गई।


यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया, लेकिन घराती के युवाओं की संख्या ज्यादा होने के चलते बारात में शामिल होने दूल्हा के भाई राजू राजभर, दीपक, अजय, बॉबी और विनय घायल हो गए। इस बीच मारपीट की सूचना बरातियों ने घोसी पुलिस को दे दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया।

मामला शांत होने पर जब दूल्हे की तलाश घरातियों ने की तो वह गायब मिला। पता चला कि इस विवाद से नाराज दूल्हा गांव छोड़कर चला गया था। इस विवाद के बाद गुरुवार की सुबह दूल्हे की तलाश करने के साथ इस मामले में समझौता दोनों पक्षों ने किया।

इसके बाद सुबह 11 बजे दोनों पक्षों की मौजूदगी में शादी सीताकुंड स्थित मॉ शीतला मंदिर पर हुई। इस मामले में घोसी कोतवाल मनोज सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है, लेकिन दोनों पक्षों ने कोई तहरीर नहीं दी। दोनों ने आपसी समझौते के तहत गुरुवार को एक मंदिर में शादी की अधूरी रस्म भी पूरी कर लिया।