
लंबे इंतजार के बाद पूरी हुई लोगों की मांग (Pc: Patrika)
Rail News: रेलवे प्रशासन ने दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त मांग को देखते हुए मऊ-सूरत-मऊ के बीच साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी के संचालन का निर्णय लिया है।
जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 05017/05018 मऊ-सूरत-मऊ विशेष गाड़ी 27 सितंबर से 1 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को मऊ से तथा 28 सितंबर से 2 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को सूरत से चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर, बाराबंकी, बादशाहनगर, ऐशबाग और कानपुर सेंट्रल होते हुए रतलाम, वडोदरा मार्ग से सूरत पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 05017 मऊ से सुबह 5:30 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर, बाराबंकी के बाद दोपहर 2:02 बजे बादशाहनगर तथा 2:40 बजे ऐशबाग पहुंचेगी। इसके बाद यह कानपुर सेंट्रल होते हुए दूसरे दिन सुबह 6:25 बजे रतलाम, 10:30 बजे वडोदरा होकर दोपहर 12:15 बजे सूरत पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 05018 सूरत से दोपहर 3:05 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 2:15 बजे ऐशबाग, 2:47 बजे बादशाहनगर होते हुए रात 10:30 बजे मऊ पहुंचेगी।
इस विशेष गाड़ी में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें एसएलआरडी के 2, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 6, स्लीपर श्रेणी के 8, एसी तृतीय श्रेणी के 3 तथा एसी द्वितीय श्रेणी का 1 कोच शामिल रहेगा।
Updated on:
23 Sept 2025 10:07 pm
Published on:
23 Sept 2025 10:07 pm
