6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mau News: बेकाबू कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, मां की हुई मौत, बेटा गंभीर

हलीमाबाद के पास एक बेकाबू ट्रक ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार मां बेटे दोनों सड़क पर गिर गए,जिसमे मां की मौत हो गई वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बेटे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Feb 10, 2025

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद थानाक्षेत्र में हलीमाबाद के पास एक बेकाबू ट्रक ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार मां बेटे दोनों सड़क पर गिर गए,जिसमे मां की मौत हो गई वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बेटे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर डंगौली निवासी कमलेश चौहान 35 अपनी 55 वर्षीय मां सुखिया देवी का आधार में संशोधन कराने के लिए सोमवार की दोपहर मुहम्मदाबाद गोहना बाजार स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर गया हुआ था।

जहां वापस गांव लौटते समय बाइक में कम पेट्रोल पर वह हालिमाबाद स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचा था, जैसे ही वह पेट्रोल लेकर सड़क पर उतरा था कि पीछे से आ रहे बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बेहद तेज गती से मारी गई टक्कर से बाइक करीब 20 मीटर दूर जा गिरी, जहां इस टक्कर से कमलेश एक तरफ तो उसकी मां सुखिया देवी सिर के बल सड़क पर दूसरी ओर जा गिरी।

हादसे में मां- बेटा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया, उधर हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने सुखिया देवी को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।जबकि उसके बेटे कमलेश चौहान की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उधर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवाया।