6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mau News: माध्यमिक विद्यालयों ने में पिछले 40 वर्षों में हुई नियुक्तियों की जांच करेगी विजिलेंस, हड़कंप

जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पिछले 40 वर्षों में हुई नियुक्तियों की जांच विजिलेंस टीम द्वारा की जाएगी। इस जांच के मद्देनजर दिनेश सिंह संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल ने बताया कि शासन स्तर से निर्देश मिलने के बाद इसका पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक को जारी कर दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Sep 17, 2024

मऊ जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पिछले 40 वर्षों में हुई नियुक्तियों की जांच विजिलेंस टीम द्वारा की जाएगी। इस जांच के मद्देनजर दिनेश सिंह संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल ने बताया कि शासन स्तर से निर्देश मिलने के बाद इसका पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक को जारी कर दिया गया है।

माध्यमिक विद्यालयों में हुई नियुक्तियों में गड़बड़ी की लगातार शिकायत मिल रही थी। उसी के मद्देनजर शासन ने 1981 से ले कर 2020 तक हुई शिक्षकों और चतुर्थ श्रेणी के सभी कर्मचारियों की नियुक्तियों की जांच विजिलेंस टीम से करने का फैसला किया है।


आपको बता दें कि मऊ जनपद में 17 राजकीय,67 सहायताप्राप्त, 436 मान्यता प्राप्त विद्यालय हैं। जिला प्रशासन विगत 40 वर्षों में नियुक्त हुए शिक्षक और कर्मचारियों में से प्रत्येक की पत्रावलियां जुटाने में लग गया है।


परंतु इसमें सबसे बड़ी समस्या ये है कि 1988 में मऊ जिला बना,जबकि उसके पहले की समस्त पत्रावलियां आजमगढ़ में हैं। इतने पहले की पत्रवालियां जुटना एक दुरूह कार्य है। वहीं इनमे से बहुत सारे कर्मचारी रिटायर भी हो चुके हैं। वहीं कुछ का निधन भी हो चुका है। नियमों के मुताबिक किसी कर्मचारी के रिटायर होने के 4 वर्ष तक ही कोई जांच की जा सकती है।
फिलहाल विजिलेंस जांच की वजह से पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।