24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना में गूंजे कुश्ती के दांव — मनीष और शुभम बने विजेता

देवरानी–जेठानी पोखरा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य मेला एवं कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन हनुमान मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।
2 min read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Oct 07, 2025

Mau News

Mau News, Pc: Patrika

Mau News: मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के जमालपुर मोहल्ले स्थित पोखरे पर देवरानी–जेठानी पोखरा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य मेला एवं कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
यह आयोजन हनुमान मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।

प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए कुल 45 जोड़ी पहलवानों ने अपने-अपने दांव-पेंच आजमाए। दर्शकों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ पहलवानों का हौसला बढ़ाया।

जानिए प्रतियोगिता में क्या कुछ हुआ

पहली कुश्ती में बलिया के मनीष पहलवान और मऊ स्टेडियम के सतीश पहलवान के बीच पाँच मिनट तक रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें मनीष ने सतीश को चित्त कर जीत दर्ज की। दूसरी कुश्ती में मुहम्मदाबाद गोहना के पिंटू पहलवान और बलिया के शुभम पहलवान के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें शुभम ने शानदार पटकनी लगाकर विजय प्राप्त की। तीसरी कुश्ती में उत्तर प्रदेश केसरी शुभम यादव (भुईलीपुर, मुहम्मदाबाद) और गाजीपुर के मुन्ना पहलवान के बीच आठ मिनट तक जोरदार भिड़ंत हुई। दोनों ने शानदार कुश्ती कला का प्रदर्शन किया, परिणाम बराबरी पर रहा।

इसी प्रकार फैजाबाद के महताजपुर के कल्लू पहलवान और सरया निवासी राधेश्याम पहलवान के बीच मुकाबला भी बराबरी पर समाप्त हुआ। अंतिम राउंड में अयोध्या मिलकेपुर के सूर्य प्रकाश पहलवान तथा थाईलैंड में भारत का परचम लहराने वाले गोरखपुर के डेरवा निवासी जितेंद्र पहलवान के बीच पाँच मिनट तक शानदार कुश्ती हुई, जो रोमांचक ड्रॉ पर समाप्त हुई।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रेमा मल्टीसिटी हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. प्रवीण मद्धेशिया एवं नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक गुप्ता (डायमंड) ने संयुक्त रूप से पहलवानों से हाथ मिलाकर किया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुभाष यादव, प्रदीप कुमार गुप्ता, नाटे यादव, प्रदीप जायसवाल, भूषण यादव, अजीत जायसवाल, स्वतंत्र श्रीवास्तव (मास्टर), शशांक त्रिपाठी उर्फ चंकी बाबा, संजय मिस्त्री, शिवचंद यादव, बेचू मौर्य, अवधेश चौहान आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन हरिवंश यादव पहलवान ने किया तथा रेफरी की भूमिका हवलदार पहलवान ने निभाई।

बड़ी खबरें

View All

मऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग