
मऊ में बदमाशों ने बीजेपी के एक स्थानीय नेता पर गोलियां पर बरसा दीं। गोली लगने से बीजेपी नेता जमीन पर गिर गया। बदमाश वहां से भाग गए। मामला मऊ के कोतवाली थाना क्षेत्र की भीटी मलिन बस्ती का है।
सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, सीओ धनंजय मिश्रा और सदर कोतवाल अनिल चंद तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा काशी में देखी गंगा आरती , बोले- मेरी काशी यात्रा हुई सार्थक
बदमाशों ने अभिमन्यु को मारी तीन गोली
पुलिस अधिकारियों के अनुसार भीटी मलिन बस्ती में शुक्रवार सुबह भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भोला चौरसिया का भाई अभिमन्यु अपने घर के बाहर टहल रहा था, तभी मोटर साइकिल सवार पांच बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। हमले में गंभीर रूप से घायल है। अभिमन्यु को तीन गोलियां लगी हैं।
खतरे से बाहर हैं अभिमन्यु
सीओ धनंजय मिश्रा ने बताया, “अभिमन्यु को दाहिने हाथ, पंजे और कुल्हे में गोली लगी है। उसका मऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। फिलहाल अभिमन्यु खतरे से बाहर है। पुलिस बदमाशों को पकड़ने में जुटी है।
Updated on:
23 Dec 2022 10:57 pm
Published on:
23 Dec 2022 10:51 pm
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
