31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरिनाथ यादव की मौत के बाद यूपी की इस सीट पर हुआ उपचुनाव, जानिये कौन…

हरिनाथ यादव की मौत के बाद खाली हुई थी सीट, बेटे अखिलेश यादव समेत तीन लोग मैदान में।

less than 1 minute read
Google source verification
Election Commission Voter Verification Program

उपचुनाव

मऊ. लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर अब उत्तर प्रदेश में कई जगह उप चुनाव कराए जा रहे हैं। ये उपचुनाव जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, नगर निगम पार्षद आदि पदों के लिये कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में प्रधान की एक सीट पर उपचुनाव हुआ औ शनिवार को वोट डाले गए। जिस गांव में प्रधान के लिये वोट डाले गए उसका नाम रसूलपुर है और यहां के प्रधान हरिनाथ यादव की मौत के बाद यह सीट खाली हो गयी थी। इस बाद मैदा में तीन लोग हैं। इसमें हरिनाथ यादव के दूसरे बेटे अखिलेश यादव हैं तो शशिकांत सिंह और सोनू यादव भी मैदान में हैं।

इसे भी पढ़ें

यूपी की इस सीट पर हो रहा है बैलेट पेपर से उपचुनाव, सिर्फ तीन प्रत्याशी मैदान में

चुनाव के लिये शासन-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। दोहरीघाट थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह, घोसी क्षेत्राधिकारी नन्दलाल सहित भारी तादाद में पुलिस बल चुनाव स्थल पर मौजूद रहे। कड़ी सुरक्षा में शाम पांच बजे तक वोट डाले गए। रसूलपुर प्राथमिक विद्यालय पर के बूथ न. 52%, बूथ न. 46 पर 50%, बूथ न. 49%, बूथ न. 43%, बूथ न. 34.80%, बूथ न. 50 पर 38.2%, व बूथ न. 51 पर 51%, वोट पड़े। रसूलपुर ग्राम सभा के कुल 4484 में से 2052 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

By Vijay Mishra