
Mau news: विकासखंड फतेहपुर मंडाव के अंतर्गत ग्राम सभा धरमपुर विशुनपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल में समस्त विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं के इंस्टाल लगाए गए एवं ग्राम वासियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया।
ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामवासी जो केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से वंचित हैं तथा जो पात्रता की श्रेणी में है उनके आवेदन करा कर योजना का लाभ भी दिया गया। ग्राम चौपाल के दौरान उप जिलाधिकारी द्वारा समस्त ग्राम वासियों से एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना एवं उसके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। इसके अलावा उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को बताया एवं जो भी व्यक्ति पात्रता श्रेणी में होते हुए भी योजना से वंचित थे उनको योजना का लाभ देने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।
ग्राम चौपाल के दौरान ग्राम वासियों द्वारा बिजली, राशन, आवास, पेंशन सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया जिसके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए गए। ग्राम चौपाल के दौरान ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्राम सभा में जितने भी लाभार्थी केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से वंचित है उनकी सूची तैयार करें एवं उनको योजना का लाभ दिलाए। इस दौरान उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन हेतु लाभार्थियों का आवेदन करते हुए योजना का लाभ देने के निर्देश दिए तथा जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी को दिव्यांगों हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चल रही हैं उससे लाभान्वित करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत धरमपुर विशुनपुर में कुल 1196 परिवार व कुल जनसंख्या 8381 है।
जन चौपाल को संबोधित करते उप जिलाधिकारी मधुबन राजेश अग्रवाल ने कहा कि इस बाढ़ आपदा में पुरा तहसील प्रशासन आप समस्त ग्राम वासियों के साथ है किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो तत्काल हमें सूचित करें हम उस व्यक्ति की समस्या का तत्काल निस्तारण करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के वरासत, भूमि पैमाइश, अंश निर्धारण या कोई मुकदमा हो तो भी अवगत कारण उसकी समस्या का निस्तारण तहसील प्रशासन द्वारा किया जाएगा।
इस दौरान उप जिलाधिकारी मधुबन जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Updated on:
12 Aug 2025 11:18 pm
Published on:
12 Aug 2025 11:18 pm
