2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब के साथ खाया एक ज्यादा अंडा तो हो गर्इ युवक की मौत

तालाब किनारे मिला मृतक का शव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 12 Apr 2018, 5:51 PM IST

meerut news

बागपत।पश्चिम उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में दोस्तों के साथ बैठकर शराब पीने के दौरान अंडा खाना एक शख्स को भारी पड़ गया। दरअसल अपने चार दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहे शख्स ने एक अंडा ज्यादा खा लिया। इस पर नाराज दोस्तों ने एक एेसा खौफनाक कदम उठाया। जिस पर विश्वास करना आसान नहीं है। वहीं इस वारदात का खुलासा करने वाले पुलिस अधिकारी भी वारदात की वजह सुनकर चौंक गये। पुलिस ने आरोपी दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें-आधार कार्ड लिंक करने में बरतेंगे ये सावधानी तो नहीं होगा गलत इस्तेमाल

एक दिन पहले तालाब किनारे मिला था युवक का शव

यह वारदात बागपत जनपद के बडौत कोतवाली क्षेत्र के टयोढी गांव की है। जहां 11 अप्रैल तालाब किनारे एक शव मिला था। टयोढी गांव में पांच दोस्त छोटू उर्फ विकास, मोनू, मन्नू, सचिन व अंकित शाम को एक साथ बैठकर देर रात तक शराब पी रहे थे। लेकिन खाने पीने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। एक दोस्त अंडे की दुकान से अंडे और खाना ले आया।और सभी खाना खाने लगे।

यह भी पढ़ें-JEE Main Online Exam: इस तरह देंगे पेपर तो हो जाएंगे सफल

अंकित ने शराब के साथ खा लिया एक ज्यादा अंडा

अंकित ने शराब के साथ एक ज्यादा अंडा खा लिया था। जिस पर बाकी दोस्तों ने उस से नाराज हो गये और तकरार करने लगे। तकरार इतनी बढ़ी की अंकित के साथी मन्नू और छोटू ने मिलकर अंकित पर कस्सी से प्रहार कर दिया। अंकित लहूलूहान हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गर्इ। जिसके बाद चारो अन्य दलित दोस्तों ने मिलकर अंकित के शव को तालाब किनारे फेंक दिया। खुन के निशान मिटाने के लिए भी उन्होने पूरे प्रयास किये और कपड़े चादर आदि लेकर तालाब पर फेंक दिये।

यह भी पढ़ें-एनकाउंटर मैन के आते ही पुलिस की गोली का शिकार हुआ लिफाफा गैंग

पुलिस ने की यह कार्रवार्इ

पुलिस ने युवक की हत्या करने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें हिरासत में भेजा गया है। एसपी बागपत का कहना है कि जिस प्रकार से हत्या की गर्इ है। उसके लिए हत्या की इतनी बड़ी वजह नहीं थी। जिसके लिए इस तरह से व्यक्ति को मारा जाये। लेकिन बागपत के अन्दर इस तरह की कई मामले सामने आये हैं। जिसमें हत्या का कोई वाजिब कारण नहीं था। और मात्र छोटी सी बात पर , एक अंडे जैसी वजह पर हत्या कर दी जाये।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश