पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपियों से जायलो कार, एक तमंचा, 6 कारतूस आैर ढाई लाख रुपये की लूटी हुई ज्वेलरी बरामद की है। यह गहने कहां से लूटे गए थे। अभी पुलिस को नहीं पता है। बदमाशों से पूछताछ के बाद इसका खुलासा होगा। सूरजपुर थाना प्रभारी पंकज राय ने बताया कि बदमाश लिफाफा गैंग के हैं। ये गाजियाबाद के आसपास अधिक सक्रिय रहते हैं। ये गैंग गाजियाबाद के आसपास अधिक सर्तक है। जबकि हाजीपुर अंडरपास के पास हुए बदमाशों का आपराधिक रिकाॅर्ड खंगाला जा रहा है।