
Weather Forecast : एनसीआर में 48 घंटे तेज बारिश का अलर्ट, आज से असर डालेगा दूसरा पश्चिमी विक्षोभ
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ .Weather Forecast : पहला पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाने के बाद आज 7 जनवरी से दूसरा पश्चिमी विक्षोभ अब अपना असर दिखाएगा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी और उत्तर पश्चिमी North and Northwest हिस्से में एक जनवरी के बाद दो पश्चिमी विक्षोभ western-disturbance बने हैं। पहला पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखा चुका है। अब आज से दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके चलते अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट Alert जारी किया गया है।
तीन दिन तक सक्रिय रहने वाला यह पश्चिमी विक्षोभ मौसम Weather के साथ ठंड पर भी असर डालेगा। मौसम विभाग IMD के अनुसार जब तक यह दूसरा पश्चिमी विक्षोभ वातावरण में बना रहेगा तब तक लोगों केा सर्दी से राहत मिलेगी। कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि गत इस साल के शुरूआती दिनों में ही दो पश्चिमी विक्षोभ एक साथ आए। लेकिन पहला गत रविवार यानी 2 जनवरी को सक्रिय हुआ जो कि 3 जनवरी की रात से आज 7 जनवरी की सुबह तक बना हुआ था। लेकिन अब आज दोपहर बाद से दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है जो कि 10 जनवरी तक रहेगा है।
उन्होंने बताया कि इन तीन दिनों में ठंड Cold कम रहेगी और शीत लहर Cold wave का प्रकोप भी खत्म होगा। इसके साथ ही तापमान में हल्की वृद्धि होगी। हालांकि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ आज उत्तरी भारत के कई राज्यों में बारिश भी करेगा। गुरुवार रात अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह औसत से 2 डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री था। यह औसत से 2 अधिक था।
आज हल्की बारिश कहीं कहीं हो सकती है। कल यानी 8 जनवरी और न जनवरी को तेज बारिश होने की सम्भावना है। न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री के बीच रहेगा। अधिकतम तापमान maximum temperature 20 तब जाएगा। वहीं आज अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान temperature में बारिश के चलते हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।
दोनों पश्चिमी विक्षोभ 9 जनवरी तक सक्रिय रहेगें। इससे पहाडी राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के अलावा उत्तरांचल में भारी बारिश और हिमपात heavy rain and snow हो सकता है। इसके अलावा राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी जैसे मैदानी क्षेत्रों में आज 7 जनवरी को बारिश होने की संभावना है और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
Published on:
07 Jan 2022 09:32 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
