25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown में जाम छलकाने वालों की अब खैर नहीं, 54 को रेस्टोरेन्ट से किया गया गिरफ्तार

Highlights -लॉकडाउन में गुपचुप तरीके से चल रही थी पार्टी-बर्थडे पार्टी के नाम पर चल रहा था अययाशी का जश्न -पुलिस के छापे में भाग निकली पार्टी में शामिल लड़कियां
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 16 Aug 2020, 4:15 PM IST

beer_1503560396.jpeg

मेरठ। एक तरफ जहां शनिवार को लॉकडाउन के चलते 15 अगस्त के कार्यक्रमों और जश्न पर प्रतिबंध लगा हुआ था। वहीं शहर के पॉश इलाके शास्त्रीनगर में गुपचुप तरीके से एक रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी के मौके पर जाम का जश्न चल रहा था। इस रेस्टोरेंट में लॉकडाउन में बर्थडे पार्टी मनाई जा रही थी। पुलिस केा जानकारी हुई तो छापा मारकर 54 लोगों केा गिरफ्तार कर लिया। जिस समय पुलिस ने छापा मारा उस दौरान कुछ युवतियां भी रेस्टोरेंट में बताई जा रही थी। जो कि छापे के दौरान हुई भगदड़ में निकल गई। पकड़े गए अधिकांश लोग शराब के नशे में पूरी तरह से धुत्त मिल हैं।

दरअसल, घटना थाना नौचंदी क्षेत्र के नई सड़क स्थित लेवल अप रेस्टोरेंट की है। शराब पार्टी की सूचना पर पुलिस ने शनिवार रात छापा मारा। लॉकडाउन में प्रतिबंध के बावजूद यहां बर्थडे पार्टी चल रही थी। बड़ी संख्या में यहां लड़के और लड़कियां मौजूद थे। छापा लगते ही यहां भगदड़ मच गई। जिसमें कई लड़कियां भाग निकली। पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक और मैनेजर सहित 54 लड़कों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल सभी के खिलाफ धारा 144 और सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन में कार्रवाई हुई है।

सिविल लाइन सीओ संजीव देशवाल ने बताया कि रेस्टोरेंट से शराब की खाली बोतलें, हुक्के और कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। रेस्टोरेंट के पास किसी भी विभाग की एनओसी नहीं थी। इस प्रकार इसका संचालन अवैध तरीके से हो रहा था। रेस्टोरेंट को बंद करा दिया गया है। सीओ ने बताया कि रेस्टोरेंट की बिल्डिंग विक्टर राघव के नाम पर है। इसी बिल्डिंग में उनका दफ्तर है। पता चला है कि विक्टर मुम्बई में फिल्म इंडस्ट्री में कार्यरत है। पुलिस ने सभी युवकों का चालान कर उनको जेल भेज दिया है। वहीं रेस्टोरेंट पर सील लगाने की कार्यवाही की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग