
मेरठ में जब सात साल की मासूम के शरीर में हुआ ब्लास्ट तो छा गया मातम
मेरठ. सात साल की मासूम घर की छत पर अकेली जा पहुंची। दुनिया से बेखबर वह छत पर खेल रही थी। इसी दौरान उसने एक पतंग को देखा और उसको लेने के लिए वह दौड़ी, लेकिन जैसे ही उसने पतंग को छूने की कोशिश की। उसके शरीर में ब्लास्ट हो गया। धमाके की आवाज सुनकर घर के सदस्य ऊपर की ओर भागे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें- मुठभेड़ से फिर थर्राया यूपी क्राइम कैपिटल, पुलिस ने दो बदमाशों का किया ऐसा हाल
भावनपुर क्षेत्र में घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से पतंग उतारने के प्रयास में बुधवार की शाम एक मासूम के शरीर में ब्लास्ट हो गया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसे बचाने के प्रयास में बच्ची की ताई और मकान में उतरे करंट के चलते उसका तहेरा भाई भी झुलस गया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार किया है।
जानकारी के अनुसार जेई निवासी हारून ट्यबवेल की बोरिंग का काम करता है। परिजनों के अनुसार शाम करीब छह बजे हारून की सात वर्षीय पुत्री मुदस्सिर घर की छत पर खेल रही थी। इसी बीच उसने बराबर से गुजर रही 11 हजार की हाईटेंशन लाइन में दो पतंग उलझी देखीं। नासमझ मुदस्सिर ने निकट रखा लोहे का सरिया उठाकर पतंग निकालने का प्रयास किया तो सरिये में उतरे हाई वोल्ट करंट से उसके शरीर में ब्लास्ट हो गया। धमाका सुनकर छत पर पहुंची बच्ची की ताई संजीदा पत्नी सारून ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया तो वह भी कई जगह से झुलस गई। उधर, घटना के बाद मकान में करंट उतर गया, जिसकी चपेट में आकर अयान नाम का बच्चा भी झुलस गया। हादसे में मुदस्सिर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। झुलसी हुई महिला संजीदा और अयान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस के सामने परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। घटना के बाद बच्ची के परिजनों में कोहराम मचा है। बताया जाता है मृतका अपने पिता के सात बच्चों में तीसरे नंबर की संतान थी।
Updated on:
18 Oct 2018 03:22 pm
Published on:
18 Oct 2018 03:22 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
