मेरठ से एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक आदमी ATM मशीन में छेड़छाड़ करते दिख रहा है। एक शख्स हेलमेट पहले ATM में आया और जेब से पेंचकस निकालकर मशीन को थोड़ा सा खोल दिया। इसी दौरान उसने CCTV कैमरे की तरफ देखा। सीसीटीवी देखते ही वो वापस भाग गया। कंपनी के अधिकारियों ने थाने में शिकायत की है। ये ATM मशीन 3 महीने पहले ही लगी हैै। जिसके बाद इसमें 3 बार छेड़छाड़ हो चुकी है।