31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरिद्वार से कांवड़ लाया मुस्लिम युवक… मंदिर में किया जलाभिषेक, घर पहुंचने पर परिजनों ने कर दिया यह कांड

मेरठ में एक मुस्लिम युवक हरिद्वार से कांवड़ लेकर आया। फिर युवक ने मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके बाद जब युवक अपने घर पहुंचा तो घर वालों ने उसे 3 दिन तक खाना नहीं दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Avaneesh Kumar Mishra

•

Updated: 26 Jul 2025, 4:50 PM IST

हरिद्वार से मुस्लिम युवक लेकर आया कांवड़, PC- एक्स।

मेरठ : मेरठ के फलावदा कस्बे में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शाकिर नाम के एक मुस्लिम युवक को हरिद्वार से कांवड़ लाकर शिव मंदिर में जलाभिषेक करना भारी पड़ गया। शाकिर के परिवार और मोहल्ले वालों ने उसकी इस भक्ति का कड़ा विरोध किया और उसे लाठी-डंडों से पीटने की कोशिश की।

जानकारी के अनुसार, फलावदा के मोहल्ला होली चौक निवासी शाकिर शिवजी का भक्त है और पिछले तीन साल से हरिद्वार से कांवड़ लाता रहा है। इस बार भी वह 101 लीटर गंगाजल लेकर लौटा और शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। लेकिन, उसके घर पहुंचते ही माता-पिता और मोहल्ले के कुछ लोगों ने उसे पीटने की कोशिश की और शिव पूजा छोड़ने का दबाव बनाया। शाकिर ने आरोप लगाया है कि उसे दो दिनों तक खाना भी नहीं दिया गया।

शाकिर का कहना है कि परिवार और मोहल्ले के लोग उसे लगातार धमकियां दे रहे हैं, जिससे उसे अपनी हत्या की आशंका है। परेशान होकर शाकिर ने फलावदा थाने में शिकायत दर्ज कराई है और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। शाकिर ने यहां तक कहा है कि "अगर उसे सुरक्षा नहीं मिली, तो वह हिंदू धर्म अपना लेगा।

शाकिर का कांवड़ लेकर आने और जलाभिषेक करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि हरिद्वार से खतौली पहुंचने पर कांवड़ सेवा शिविर के कार्यकर्ताओं ने उसका स्वागत किया और उसे शील्ड देकर सम्मानित भी किया था। मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले शाकिर की यह शिव भक्ति अब उसके लिए परेशानी का सबब बन गई है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश