31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गे एप से दोस्ती … होटल पहुंच 57 साल का डॉक्टर उतारने लगा कपड़े, फिर ठग ने ऐसे ऐंठ लिए रुपए

वाराणसी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 57 वर्षीय डॉक्टर गे ऐप के ज़रिए हुई दोस्ती के जाल में फंसकर 8 लाख रुपये से अधिक की ठगी का शिकार हो गए। डॉक्टर के अनुसार, आरोपी ने होटल के कमरे में उनकी नग्न तस्वीरें खींच लीं और फिर उन्हें उन्हीं तस्वीरों के ज़रिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने डॉक्टर को जान से मारने की धमकी भी दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Avaneesh Kumar Mishra

•

Updated: 26 Jul 2025, 3:10 PM IST

AI Generated Symbolic Image.

Varanasi News : वाराणसी में एक डॉक्टर ऑनलाइन दोस्ती में जालसाजी का शिकार हो गए। डॉक्टर साहब और ऑनलाइन युवक से दोस्ती का माध्यम बना गे एप। दोनों की दोस्ती गे एप के जरिए हुई। लेकिन इस दोस्ती में डॉक्टर साहब ठगी का शिकार हो गए और उनके पार्टनर ने उनसे 8 से 9 लाख रुपए की ठगी कर ली। डॉक्टर ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने खुद राजनीति से जुड़ा हुआ व्यक्ति बताया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

होटल के एक बंद कमरे में शुरू हुआ यह खेल

पुलिस को दी गई शिकायत में डॉक्टर ने बताया कि यह पूरी घटना 20 जुलाई की है। सिगरा थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय डॉक्टर नवीन नंद के साथ यह घटना घटी। डाक्टर ने गे एप के जरिए एक लड़के से दोस्ती की और उसे मिलने के लिए बुलाया। डॉक्टर ने लड़के के साथ पहले बीयर पी और फिर अपने कपड़े उतारने लगा। लड़के ने उसी दौरान उनकी नग्न अवस्था में तस्वीरें खींच ली। इसके बाद लड़के ने डॉक्टर को मारने-पीटने के साथ ही तस्वीरों को वायरल करने की धमकी दी। उसने डॉक्टर से 8 लाख रुपये भी वसूल लिए।

डॉक्टर के आरोपों के मुताबिक, विकास ने उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। डाक्टर ने बताया कि युवक ने उनके कपड़े भी फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी भी दी। युवक ने डाक्टर को जबरदस्त रूप से ब्लैकमेल किया और उनसे 8 लाख रुपए ऐंठ लिए।

डाक्टर ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

इस घटना के बाद से डॉक्टर मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान हैं और उनका कहना है कि विकास अभी भी उन्हें प्रताड़ित कर रहा है। आखिरकार, डॉक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस पूरे मामले को लेकर एसीपी चेतगंज डॉक्टर ईशान सोनी ने बताया कि डॉक्टर की शिकायत के आधार पर आरोपी विकास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एसीपी ने पुष्टि की कि डॉक्टर ने ब्लैकमेल कर 8 लाख रुपये ऐंठे जाने की बात कही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई जारी है।