
पदयात्रा पर निकला युवक
पत्रिक न्यूज नेटवर्क
मेरठ ( meerut news ) रिकशा चलाने से जब पत्नी और बच्चों का पेट भरने लायक गुजारा नहीं हुआ तो युवक को योगी से आस जगी। सातवीं पास युवक पैदल ही सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ( UP CM Yogi Adityanath ) से नौकरी ( job ) मांगने के लिए मेरठ से लखनऊ के लिए रवाना हाे गया। कांवड़ यात्रा की तर्ज पर युवक नौकरी यात्रा करके लखनऊ जा रहा है।
इस युवक का नाम मनोज है और इसका कहना है कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर नौकरी लेने के बाद ही वापस लौटेगा। इसने बैनर-पोस्टरों को कांवड़ की तरह लगाया हुआ है। इनमें से एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी और दूसरी तरफ सीएम योगी के चित्र हैं। ये भी लिखा है कि समस्या के समाधान के लिए मेरठ से लखनऊ पैदल पदयात्रा।
मनोज मेरठ से लखनऊ के बीच लगभग 500 किलोमीटर की दूरी को नंगे पैर तय करेगा। बेरोजगारी से तंग आए रिक्शाचालक युवक ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक अपनी बात पहुंचाने के लिए यह रास्ता अपनाया है। उसका कहना है कि वो लखनऊ जाकर नौकरी दिलाने के लिए गुहार लगाएगा। परतापुर थाना क्षेत्र के मोहकमपुर इलाके के रहने वाले युवक मनोज कुमार ने बैनर-पोस्टरों को कांवड़ जैसा रूप दे रखा है। इनमें एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी और दूसरी तरफ सीएम योगी के चित्र हैं।
मनाेज ने लिखा है कि समस्या के समाधान के लिए मेरठ से लखनऊ पैदल पदयात्रा पर हूं। पहले मनोज को एक फरवरी 2021 के दिन से पदयात्रा पर निकलना था लेकिन ऐसा नहीं कर सका। मनोज ने अपनी लखनऊ की पदयात्रा अब दो अप्रैल की रात को मनोज ने अपनी यात्रा शुरू की है। मनोज से बात की गई तो उसका दर्द जुबां पर आ गया। उसने बताया कि “मैं रिक्शा चलाता हूं और घर में पत्नी-तीन बच्चे हैं। मेहनत के बाद भी गुजारा नहीं हो पाता। सातवीं तक पढ़ा हूं, जो भी नौकरी योगी जी देंगे मैं कर लूगा।”
Updated on:
05 Apr 2021 10:50 am
Published on:
05 Apr 2021 10:43 am

बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
