
Meerut News: यूपी में बिजली कटौती के खिलाफ मेरठ में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, देखें वीडियो
Meerut News: आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को पूरे प्रदेश में बिजली कटौती को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इसी क्रम में मेरठ में आम आदमी के जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी’ के नेतृत्व में ’कलक्ट्रेट’ पर बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर सरकार से मांग की प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति कराई जाए। जिससे गर्मी से लोगों को निजात मिल सके और लोगों की मौतें न हों। गर्मी के कारण प्रदेश में जो मौतें हुई है उन मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए। बिजली विभाग में रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाये।
जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी’ ने कहा कि प्रदेश में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है जनता बिजली कटौती से त्राहिमाम कर रही है। पूरे प्रदेश में बिजली कटौती का संकट लोग झेल रहे हैं। गर्मी की वजह से अस्पतालों में लोग भर्ती हो रहे हैं और मौतें हो रही हैं। अकेले पूर्वांचल में सैकड़ों लोगों की मौतें हो चुकी हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीज गर्मी से बेहाल होकर भाग रहे हैं और गर्मी के कारण तमाम बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।
ये बेहद दुर्भाग्य है कि 21वी सदी में लोगों को बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति नहीं हो रही है। बिजली आपूर्ति न होने की वजह से गर्मी के कारण लोगों की मौत हुई है ये मौत नहीं हत्या है। लोगों की मौतों पर भाजपा के मंत्री संवेदनहीन बयान दे रहे हैं ये दुःखद है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की केजरीवाल सरकार बिना कटौती 24 घंटे बिजली दिल्ली की जनता को उपलब्ध करा रही है।
उत्तर प्रदेश की जनता योगी सरकार से जानना चाहती है कि जब दिल्ली की जनता को मुफ्त और बिना कटौती 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो सकती है तो उत्तर प्रदेश की जनता को देश में सबसे महंगी और बिना कटौती 24 घंटे बिजली क्यों नहीं उपलब्ध हो पा रही है। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश की जनता को मुफ्त और 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था आखिर यह वादा जुमला क्यों हो गया, जनता जानना चाहती है।
उन्होंने कहा आज उत्तर प्रदेश में 27000 मेगावाट बिजली की जरूरत है और मात्र 4 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। 23 हजार मेगावाट बिजली बाहर से खरीदी जा रही है। उसके बाबजूद 10-12 घंटे की बिजली कटौती होती है। अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहद परेशान है। बिजली विभाग में वर्तमान में 1 लाख कर्मचारियों की जरूरत है लेकिन मात्र 34 हजार कर्मचारी बिजली विभाग में कार्यरत हैं।
66 हजार बिजली कर्मचारियों की कमी है जिसकी वजह से विभाग ठीक से काम नहीं कर पा रहा है। ट्रांसफार्मर फूंक जा रहे हैए जगह जगह तार टूट रहे है। कर्मचारियों के अभाव में काम नहीं हो पा रहा है और लोग गर्मी में रहने को मजबूर है। धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमदत्त त्यागी, जीएस राजवंशी, हबीब अंसारी, देशवीर सिंह, सहित तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Published on:
22 Jun 2023 03:05 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
