26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुपहिया पर अगर ये नाम लिखे मिले तो खैर नहीं, पुलिस ने अभियान शुरू करने के बाद की ये कार्रवार्इ

पुलिस को चेकिंग में मिले बिना नंबर के दुपहिया वाहन, इनके खिलाफ भी हुर्इ कार्रवार्इ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 14 Nov 2018, 10:23 AM IST

meerut

बाइकों पर अगर ये नाम लिखे मिले तो खैर नहीं, पुलिस ने शुरू किया अभियान, की यह कार्रवार्इ

मेरठ। अगर आप बाइक पर चल रहे हैं और आपकी बाइक पर ये नाम लिखा है तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी बाइक का पुलिस चालान कर उसको सीज कर सकती है। मेरठ पुलिस ने अभियान चलाकर ऐसी करीब दो दर्जन बाइकों को सीज किया, जिन पर ये नाम लिखा था। एसपी क्राइम बीपी अशोक ने जिले मेें ऐसी बाइकों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है।

यह भी पढ़ेंः 25 लाख की लाॅटरी के मैसेज के बाद इस सांसद के पास एटीएम डिटेल को लेकर आया फोन तो मची अफरातफरी

बाइक पर बिरादरी आैर जातिवादी नाम नहीं

एसपी क्राइम ऐसे वाहनों का चालान कर उनको सीज कर रहे हैं जिन वाहनों पर बिरादरी या जातिवादी नाम लिखे हुए हैं। अब ऐसे वाहन चालकों की खैर नहीं जिन वाहनों पर जाट, गुर्जर, ब्राह्मण, अग्रवाल, ठाकुर समेत कर्इ बिरादरी के नाम लिखे हुए हैं। वाहनों पर बिरादरी का नाम लिखकर चलने वाले चालकों के खिलाफ मेरठ के एसपी क्राइम ने मोर्चा संभाल लिया। एसपी क्राइम ने मेरठ में ऐसी बाइकों के खिलाफ अभियान चलाकर लिसाड़ी गेट और कोतवाली क्षेत्र में कई बाइकें पकड़ी और उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस दौरान कई ऐसी बाइकों के चालान भी किए गए। जिन पर आपत्तिजनक स्लोगन भी लिखे हुए थे।

यह भी पढ़ेंः मकान में ताला डालकर चल रहा था ये काम, चार थानों की पुलिस ने मारा छापा तो अंदर का हाल देखकर पकड़ लिया माथा

बाइकों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा

एसपी क्राइम ने बताया कि ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। जिन पर जातिसूचक शब्द लिखे होंगे। उन्होंने गुर्जर, जाट,ठाकुर, ब्राहमण, जाटव समेत तमाम बिरादरी लिखे वाहन चालकों को हिदायत दी कि वे अपने वाहनों से इन शब्दों को हटाए। अभियान के तहत एसपी क्राइम ने सबसे पहले मेरठ के संवेदनशील चौराहे गोलाकुआं पर पहुंचे। यहां पर बिना नंबर प्लेट की और वाहनों पर बिरादरी लिखी बाइकों को पकड़ा।

यह भी पढ़ेंः बेटे को जम्मू-तवी एक्सप्रेस में बिठाकर लौट रहे थे बुजुर्ग, यही ट्रेन उनके ऊपर से धड़धड़ाती हुर्इ गुजर गर्इ, फिर यह हुआ

300 से ज्यादा बाइकों की चेकिंग

यहां पर उन्होंने करीब तीन सौ बाइकों केा चेक किया। गाड़ियों और बाइकों पर मार्डन और चमकीली नंबर प्लेट लगाने वाले युवकों को जमकर हड़काया। इसी दौरान बिरादरी लिखे वाहनों के चालकों को भी पुलिसकर्मियों ने जमकर हड़काया। वाहन चेकिंग की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। लोग दूसरे रास्तों से निकलने लगे। इसके बाद एसपी क्राइम का काफिला कोतावली क्षेत्र में पहुंचा। यहां भी करीब दो सौ वाहनों को रोका गया। गुर्जर, जाट, ब्रह्मण, ठाकुर समेत तमाम बिरादरी के लिखे वाहन को रोक लिया गया। सभी की नंबर प्लेट चेक की गई।

यह भी पढ़ेंः संगीत सोम की फटकार के बाद पुलिस बैकफुट पर, कार की साइड लगने से जाट-मुस्लिम पक्षों में हुआ था खूनी संघर्ष, अब ये हुआ

एसपी क्राइम ने कहा

एसपी क्राइम बीपी अशोक का कहना है कि बहुत से लोग बिना नंबर के वाहन चला रहे है। ये लोग वाहनों पर सिर्फ बिरादरी या साम्प्रदाय का नाम लिख रहे हैं। जैसे किसी ने हिन्दू और जैन लिखा हुआ है। उन्होंने कहा कि ये शब्द किसी मौका विशेष पर भावनाओं को भड़काने का काम करते हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग