
मेरठ। गुरुवार को एडीजी प्रशांत कुमार ने बेगमपुल पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मियों को पीपीई किट बांटी। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि वे अब इस किट को पहनकर ही अपनी ड्यूटी करें। बता दें कि अब जिले में हर बैरियर पर चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी पीपीई किट से लैस होंगे। 24 घंटे पुलिसकर्मी किट पहनकर चेकिग करेंगे। चेकिंग के दौरान बाहरी लोगों की जांच करनी पड़ती है, इसलिए संक्रमण को रोकने के लिए पुलिसकर्मी पीपीई किट पहनेगा। एडीजी ने विभिन्न थानों के एसओ ये किट प्रदान की।
एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के चलते जिले की सीमाएं पूरी तरह सील हैं। जनपद में सभी प्वाइंटों पर नाकेबंदी की गई है। कोई भी बिना अनुमति के आवाजाही नहीं कर सकता है। जिले के अंदर भी चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। बैरियर और बैरिकेडिंग लगाकर सील किया गया है। इन चेकिंग प्वाइंट पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। हर वाहन की जांच की जा रही है। पुलिसकर्मियों को हर संदिग्ध व्यक्ति को भी रिसीव करना पड़ा रहा है, इसलिए कोरोना वायरस से बचाने के लिए पुलिसकर्मियों को पीपीई किट से लैस किया गया है।
महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों को पीपीई किट दी गई है। सभी पुलिसकर्मी पीपीई किट पहनकर ही बैरियर पर चेकिंग करेंगे। जिससे किसी व्यक्ति की जांच करते समय कोई परेशानी नहीं हो। सभी चेकिंग प्वाइंटों पर पुलिसकर्मियों को पीपीई किट पहनकर ही ड्यूटी देने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महकमे की ओर से पुलिसकर्मियों को किट बांटी गई है। एडीजी ने कहा कि पीपीई किट कोरोना वायरस से पुलिसकर्मियों का बचाव करेेगी।
Published on:
16 Apr 2020 06:28 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
