6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Board Exam 2022 : एडमिट कार्ड डाउनलोड कर अभ्यार्थी तुरंत करें ये जरूरी काम वरना परीक्षा केंद्र से होंगे बाहर

UP Board Exam 2022 यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय में प्रतिदिन अपडेट लिया जा रहा है। वहीं परीक्षा केंद्रों की तैयारियां भी परखी जा रही है। इस सबंध में मेरठ सीडीओ ने बोर्ड अधिकारियों और जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। वहीं छात्रों को निर्देश दिए हैं जो कि भी छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड कर रहे हैं। वे उस पर तुरंत अपने प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर और कालेज की मोहर जरूर लगवाएं।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Mar 22, 2022

UP Board Exam 2022 : एडमिट कार्ड डाउनलोड कर अभ्यार्थी तुरंत करें ये जरूरी काम वरना परीक्षा केंद्र से होंगे बाहर

UP Board Exam 2022 : एडमिट कार्ड डाउनलोड कर अभ्यार्थी तुरंत करें ये जरूरी काम वरना परीक्षा केंद्र से होंगे बाहर

UP Board Exam 2022 यूपी बोर्ड वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से शुरू हो रही है जो कि आगामी 12 अप्रैल तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों पर सभी परीक्षार्थियों को तलाशी के बाद ही प्रवेश मिलेगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रधानाचार्य से हस्ताक्षर करा लें। इस बार बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटर परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड आनलाइन जारी किए हैं। इस साल पहली बार परीक्षार्थियों को भी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा दी है।

मेरठ क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के क्षेत्रीय सचिव राणा सहस्त्राशु सुमन ने बताया कि इस बार मुख्यालय की ओर से भी एडमिट कार्ड प्रिंट कर भेजे गए थे। प्रिंटेड एडमिट कार्ड में बहुत से बच्चों का ऊपरी हिस्सा कटे होने के कारण परिषद ने दोबारा प्रिंट करा कर एडमिट कार्ड भेजा है। जिन्होंने एडमिट कार्ड नहीं लिया है वह स्कूलों से ले सकते हैं। जो बच्चे स्कूल से एडमिट कार्ड नहीं ले सके हैं, वह यूपी बोर्ड की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रधानाचार्य का हस्ताक्षर जरूर करा लें। ऐसा न करने की स्थिति में अभ्यार्थी को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा।

यह भी पढ़े : यूपी बोर्ड परीक्षा 2022: बोर्ड मुख्यालय की नई व्यवस्था से केंद्र व्यवस्थापक परेशान, कक्ष निरीक्षकों की कमी होना तय

बोर्ड की परीक्षा तैयारियों को लेकर सीसीएसयू के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में सीडीओ मेरठ शशांक चौधरी ने शिक्षा अधिकारियों और ट्रैफिक पुलिस एसपी के साथ बैठक की। जिसमें एसपी ट्रैफिक जितेन्द्र श्रीवास्तव, जेडी ओंकार शुक्ल और जिविनि गिरजेश चौधरी उपस्थित रहे। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्र प्रभारी भी मौजूद रहे। बैठक में सभी केंद्र प्रभारियों को विस्तृत दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।