26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब माचिस में लगी महंगाई की आग, 14 साल बाद बढ़ गए दाम

महंगाई की आग अब माचिस की तिलियों में भी लग गई है। पिछले एक दशक से भी अधिक समय से माचिस के दाम एक जगह ही स्थिर थे। जबकि महंगाई का असर इन सालों में करीब-करीब सभी चीजों पर पड़ा। लेकिन अब माचिस के दाम में भी बढ़ोत्तरी की जा रही है। पिछले 14 साल में पहली बार ऐसा होगा जबकि माचिस के दाम भी दोगुने हो जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 1 Nov 2021, 9:50 AM IST

matchbox_price_hike.jpg

मेरठ. अब 14 साल बाद माचिस के दामों में भी बढ़ोत्तरी की जा रही है। एक रुपये की मिलने वाली माचिस की कीमत अब दो रुपये हो जाएगी। माचिस की बढ़ी कीमतें आगामी 1 दिसंबर 2021 से मान्य होगी। माचिस की कीमतों में बढ़ोत्तरी का कारण कच्चे माल के दामों में वृद्धि के कारण उत्पादन लागत अधिक बताया जा रहा है। जिस कारण से माचिस के दामों में वृद्धि हुई है। हालांकि, जब माचिस 2 रुपये का खरीदी जाएगा तो उपभोक्ताओं को एक बॉक्स में अधिक माचिस की तीलियां मिलेंगी। यानी माचिस बाक्स में 36 तीलियों के स्थान पर 50 तीलियां एक बाक्स में होंगी।

यह भी पढ़ें : Weather Forecast: अक्टूबर में दिसंबर जैसी ठंड का अहसास, तापमान 15 डिग्री के नीचे

मेरठ में माचिस के होलसेल विक्रेता नरेश कुमार का कहना है कि माचिस के दामों में यह वृद्धि 14 साल बाद हुई है। उन्होंने बताया कि कच्चे माल की कीमत में तेजी आने से यह वृद्धि करनी पड़ रही है। क्योंकि माचिस बनाने की इकाइयों में उत्पादन की लागत अधिक आ रही है। उन्होंने कहा कि हमारे पास बिक्री (अधिकतम खुदरा मूल्य) मूल्य बढ़ाने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है।

माचिस बनाने में 14 कच्चे माल की होती है जरूरत

उन्होंने बताया कि माचिस बनाने में 14 प्रकार के कच्चे माल की जरूरत होती है। इनमें एक किलो रेड फॉस्फोरस 410 रुपये से बढ़कर 850 रुपये, वैक्स 72 रुपये से 85 रुपये, पोटेशियम क्लोरेट 68 रुपये से 80 रुपये, स्प्लिंट्स 42 रुपये से बढ़कर 48 रुपये हो गया है। बाहरी बॉक्स 42 रुपये से 55 रुपये और इनर बॉक्स 38 रुपये से 48 रुपये हो गया है। इस तरह सभी कच्चे माल की कीमत कई गुना बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि भी माचिस के दाम में बढ़ोतरी का एक कारण रहा है। इससे परिवहन लागत में वृद्धि हुई है। इसलिए 1 दिसंबर से एक माचिस की कीमत मौजूदा 1 रुपये से बढ़ाकर 2 रुपये कर दी जाएगी।

इससे पहले 2007 में बढ़े थे दाम

नरेश कुमार का कहना है कि इससे पहले 2007 में माचिसस के दाम पचास पैसे से बढ़ाकर 1 रुपए प्रति माचिस किए गए थे। उन्होंने बताया कि माचिस बनाने के कारखाने तमिलनाडु में हैं। जहां से देश की 95 प्रतिशत माचिस सप्लाई की जाती है।

यह भी पढ़ें : आरटीओ से संबंधित इन जरूरी कामों के लिए अब सिर्फ एक दिन का है समय, रविवार को खत्म हो रही वैधता अवधि

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग