
Bhuvneshwar Kumar
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार (Cricketer Bhuvneshwar Kumar ) अभी पिता के निधन के सदमे से नहीं उबर नहीं पाए कि अब उनकी मां इंद्रेश भी कोरोना पॉजिटिव ( corona positive ) हाे गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर टेस्ट कराया गया था। रिपाेर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में फिजिशियन डॉक्टर पंकज शर्मा की देखरेख में बाइपैप पर रखा गया है।
क्रिकेटर भुवनेश्वर ( Bhuvneshwar Kumar ) की मां इंद्रेश की तबीयत गत तीन मई से खराब हुई थी उन्हें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। तब से वो होम आइसोलेशन में इलाज ले रही थी। गत 12 मई को रिपोर्ट निगेटिव आई लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। अब फिर से 21 मई को फिर से टेस्ट करवाने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। देर रात करीब दो बजे उन्हें बुलंदशहर से मेरठ लाया गया। इसके बाद उनका सिटी स्कैन किया गया जिसमें स्कोर आठ है, जो सामान्य संक्रमण का संकेतक है। उनका इलाज गहन चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है। चिकित्सकों ने परिवार के अन्य लोगों को भी कोरोना टेस्ट करवाने की सलाह दी है।
बता दें कि भुवनेश्वर के पिता का कैंसर के चलते निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार बुलंदशहर में उनके पैतृक गांव में किया गया था। उसके बाद उनकी मां की तबियत खराब हो गई थी। मां की तबियत खराू होन कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं । बता दे कि भुवनेश्वर कुमार पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी गर्भवती हैं। परिवार काे यह उम्मीद है कि पिता एक बार फिर से उनके घर में जन्म लेंगे।
Updated on:
30 May 2021 12:22 pm
Published on:
30 May 2021 12:20 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
