
मेरठ। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को महज इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि महिला का रंग काला था। महिला ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी थी। लेकिन थाने में उसकी किसी ने नहीं सुनी। इसके बाद परेशान होकर पीड़िता एसएसपी के पास गई। जहां पर उसने आपबीती बताई। एसएसनी ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसएसपी ने इस मामले की जांच के लिए एएसपी कैंट को लिखा है।
सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह नौ महीने पहले उसके ही मोहल्ले के रहने वाले एक युवक से हुआ था। निकाह से पहले युवक और उसके परिजन युवती को देखने आए थे। उस दौरान उन्हें सब कुछ ठीक दिखा था और वे युवती से संतुष्ट भी थे। निकाह के बाद कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा और इसके बाद उसके शौहर ने दहेज की मांग शुरू कर दी।
इतना ही नहीं उसे काली होने का ताना भी देने लगा। कुछ समय बाद पति व ससुरालियों ने पिता की जमीन बिकवाकर कार के लिये 10 लाख रुपये लाने को कहा। जिस पर महिला ने रुपये लाने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत सदर थाने में की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसने एसएसपी के यहां गुहार लगाई। एसएसपी ने पूरे मामले की जांच के लिए एएसपी कैंट को लिखा है।
Published on:
20 Nov 2021 07:00 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
