
इज्तिमा से वापस लौट रहे लोगों के हाथ में दिखी ऐसी चीज देखें वीडियो
मेरठ। एक से तीन दिसंबर तक बुलंदशहर में चले मुस्लिमों के धार्मिक आयोजन इज्तिमा का समापन हो चुका है। जिसके बाद दूर-दूर से आए लोग अपने घर को लौट रहे थे। वापस लौट रहे लोगों के हाथों में तिरंगा और लबों पर दशभक्ती नारे भी सुनाई दिए।
बुलंदशहर में आयोजित इज्तिमा जलसा सोमवार की दोपहर को समाप्त हो गया। जलसा पूरी तरह से धार्मिक आयोजन कि रूप में ही रहा। जलसा समाप्त होने के बाद इसमें शामिल लोग अपने गंतव्य की ओर वापस लौटने लगे। देर शाम मेरठ की मुख्य सड़कों पर भी इज्तिमा से वापस लौट रहे भीड़ निकलनी शुरू हो गई। मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर चारों ओर इज्तिमा से वापस लौटने वाली भारी भीड़ दिखाई दे रही थी। लोग अपने चार पहिया वाहनों और दो पहिया वाहनों से अपने घर वापस लौट रहे थे।
हाथ में तिरंगा और लबों पर ये नारे-
इज्तिमा से शिरकत कर वापस लौट रहे लोगों के हाथ में तिरंगा और लबों पर हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे थे। मेरठ की हापुड़ रोड जो कि बुलंदशहर को जाती है। पूरी सड़क इज्तिमा से वापस लौटने वालों के वाहनों से भरी हुई थी। ये लोग हाथ में तिरंगा लहरा रहे थे और हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इनका जोश और देश भक्ति के प्रति जनून देखते ही बनता था। हापुड़ स्टैंड पर तो रात भर जाम जैसी स्थिति बनी रही। अकीदतमंद दर्जनों वाहनों के काफिले में एक साथ आते थे। जिसके कारण मेरठ के मुख्य चैराहों पर जाम की स्थिति बन जाती थी। इस स्थिति से निपटने के लिए सेक्टर वार्डन और समाजिक संस्था के लोग तैनात किए गए थे। पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को संभाला हुआ था। मेरठ में एल ब्लाक बाई पास से लेकर जीरो माइल्स स्टोन तक के करीब 6 किमी लंबी रोड पर जो कि शहर के बीचों बीच निकलती है इस पर अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ा हुआ था। सभी लोग अपने घर की ओर जा रहे थे। आज यानी मंगलवार को भी दिन भर इन लोगों का मेरठ से निकलने का सिलसिला जारी है। इसको देखते हुए मेरठ में कई स्थानों पर रूट डायवर्ट किया गया है।
Published on:
04 Dec 2018 12:06 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
