
मेरठ। महीनेभर में शहर की झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग लगने का यह तीसरा हादसा है। गुरुवार की अल सुबह करीब तीन बजे लिसाड़ी गेट की अशियाना कालोनी में यह आग किस तरह लगी, अभी तक कोर्इ सूत्र पुलिस के हाथ नहीं लगा है, लेकिन यह इतनी भीषण आग थी कि 100 से ज्यादा झुग्गी राख हो गर्इ। हालांकि यह आग बुझा दी गर्इ, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि मेरठ की दमकल गाड़ियां कम पड़ गर्इ। हापुड़ आैर मोदीनगर से दमकल गाड़ियां मंगवाानी पड़ी। इसमें किसी जान का नुकसान नहीं हुआ है। महीने भर में यह इस तरह का तीसरा हादसा है। इससे पहले लिसाड़ी गेट आशियाना कालोनी में ही आग लगी थी, दूसरी हापुड़ रोड पर झुग्गी झोपड़ियों में।
कबाड़ के गोदाम में आग से बढ़ी लपटें
गुरुवार की सुबह करीब तीन बजे झोपड़ियों और कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि इलाके में सनसनी फैल गई। दूर-दूर तक आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। वही तंग गलियों की वजह से दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घटना मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के आशियाना कॉलोनी में फलाह ए आम चेरिटेबल हॉस्पिटल के पास की है। जहां कई कबाड़ के गोदाम और साथ ही हज़ारों झुग्गी-झोपड़ी भी हैं जिसमें शहर में कूड़ा उठाने वाले लोग रहते हैं। पुलिस की मानें तो देर रात तीन बजे भीषण आग लगी जहां आशियाना कॉलोनी में स्थित लगभग हज़ार से ज़्यादा झुग्गी झोपड़ियां हैं, जिसमे कई हज़ार लोग रहते हैं। अचानक ही आग लगनी शुरू हुई यहीं आग बढ़ती चली गई जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
हापुड़ आैर मोदी नगर से मंगवार्इ दमकल गाड़ियां
लोगों में इस बात की भी बड़ी नाराजगी देखी गई की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां देरी से पहुंची। जिससे काफी ज्यादा नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड की एक दर्जन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी, लेकिन बढ़ती आग के कारण दमकल गाड़ियां कम पड़ गर्इ आैर हापुड़ व मोदीनगर से भी गाड़ियां मंगवार्इ गर्इ। करीब तीन घंटे में इन पर काबू पाया जा सका। सौ से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ी जल गर्इ हैं। पुलिस आग के कारणों का पता लगाने में जुट गर्इ है।
Published on:
3 May 2018, 11:48 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.