15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आॅन लाइन बुकिंग आैर लड़कियां…एंटी करप्शन इंस्पेक्टर के इशारे पर यह चल रहा था ‘ड्रीम्ज इन रियल्टी’ में

मेरठ के शास्त्रीनर इलाके में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, सिपाही ग्राहक बनकर पहुंचा तो पकड़े गए छह  

3 min read
Google source verification
meerut

मेरठ। मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार कराने का बड़ा मामला थाना मेडिकल क्षेत्र के शास्त्रीनगर में देखने को मिला है। यहां एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर की मिलीभगत से मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। यह मसाज पार्लर हाई प्रोफाइल लोगों को ऑनलाइन सर्विस प्रोवाइड करता था। इसमें ऑन डिमांड लड़कियां सप्लाई की जाती है। शहर की पॉश कॉलोनी में ऐसी सर्विस प्रोवाइड कराने के लिए यह लोग मोटी रकम भी वसूल रहे थे। पुलिस ने जब छापा मारा तो यहां एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर विजय वीर, फर्म रजिस्ट्रेशन विभाग का क्लर्क अशोक शर्मा व बीए का छात्र अमजद उर्फ अमन के साथ-साथ श्यामनगर व भावनपुर की तीन युवतियां 'ड्रीम्ज इन रियल्टी' मसाज पार्लर में संदिग्ध हालत में पकड़े। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ेंः स्विंग मास्टर भुवनेश्वर कुमार के होम ग्राउंड के कैंपस में बनेगी अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग रेंज!

मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार

शास्त्री नगर में मसाज पार्लर की आड़ में अय्याशी का धंधा चल रहा था। पुलिस की नाक के नीचे चल रहे अय्याशी के कारोबार के सरगना एंटी करप्शन का इंस्पेक्टर और जिस अमिताभ भारद्वाज के मकान में यह सब चल रहा था वह खुद को वकील बताता था। फिलहाल वह फरार है। ड्रीम्स इन रियलिटी के नाम से मसाज पार्लर चलाया जा रहा है। इस मसाज पार्लर में जाने वाले लोग आम कस्टमर नहीं थे, बल्कि यह लोग व्हाट्स एेप और दूसरी सोशल साइट्स पर अपने लिए ऑनलाइन बुकिंग कराते थे। मोबाइल की दूसरी एप्लीकेशंस पर पहले मसाज और फिर अय्याशी की सर्विस प्रोवाइड करने वाली लड़कियों को पसंद किया जाता था और फिर ऑन डिमांड इन लड़कियों को बुलाकर अय्याश ग्राहकों के आगे परोसा जाता था। बताते हैं कि यहां शहर के बड़े-बड़े रईसों आैर पाॅश इलाके के लोग भी आते थे। यही लोग इस तरह की अय्याशी के लिए मोटी रकम भी देने की कूवत रखते हैं।

यह भी पढ़ेंः लेडी सिंघम चार महीने की छुट्टी लेंगी, पारिवारिक कारणों से मांगा अवकाश

ग्राहक बनकर गया था सिपाही

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इस ग्रुप को रंगे हाथ पकड़ने की ठान ली। जिसके बाद एक सिपाही को ग्राहक बनाकर इस ग्रुप में शामिल कराया गया और फिर ऑनलाइन एक लड़की को बुक किया गया। जिसके बाद जब बह अय्याशी इन सर्विसेस को लेने के लिए पहुंचा तो फिर पीछे से पुलिस ने छापा मार दिया। इस छापेमारी के दौरान पुलिस की भी आंखें खुली रह गई, क्योंकि मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे इस गोरखधंधे का पता शायद थाना पुलिस को नहीं था। पुलिस अधिकारियों की मानें तो मसाज पार्लर में अय्याशी का हर वह सामान था जिसे अय्याश अपने शौक के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा इन लोगों के मोबाइल से कई ऐसे व्हाट्स एेप ग्रुप भी मिले हैं, जो केवल अय्याश लोगों के लिए बनाए गए हैं। साथ ही शहर के नामी कॉलेजों की लड़कियां भी इस धंधे में शामिल है।

यह भी पढ़ेंः भाजपा विधायक ने यूपी में सबसे बड़ा प्रदर्शन करने की दे दी चेतावनी, जानिए क्यों

मौके से इंस्पेक्टर समेत छह पकड़े

पुलिस ने मौके से तीन ग्राहक और तीन लड़कियों को बरामद किया। जिन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजने की तैयारी है। जो लोग मौके से पकड़े गए उसमें सबसे पहला नाम एंटी करप्शन इंस्पेक्टर विजय वीर सिंह का है। इसके बाद अशोक कुमार नाम का शख्स गिरफ्तार हुआ है जो पेशे से हेड क्लर्क है और फर्म सोसाइटी ऑफ रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात है। इसके अलावा अमजद नाम का वह शख्स गिरफ्तार हुआ है जो लड़कियां मुहैया कराता था। आपको बता दें कि इसके अलावा तीन लड़कियां भी पुलिस ने यहां से गिरफ्तार की है। फिलहाल पुलिस इन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है।