
दालों की कीमत में तेजी, जीरा का दाम बढ़ा
Meerut News, inflation: महंगाई के तड़के से दाल का स्वाद बेस्वाद हो गया है। दाल की कीमतें आसमान पर हैंं। कुछ दिन पहले जहां टमाटर की कीमत 200 रुपए किलो थी वहीं अब दाल पर महंगाई की मार पड़ रही है। मसाले में जीरा के दाम बढ़ गए हैं। जीरा एक सप्ताह पहले तक 520 रुपए प्रति किलोग्राम था। जो कि अब 600 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है। दाल और मसाले के दाम ने रसोई का बजट गड़बड़ा दिया है। हरी सब्जियों के दामों में भी तेजी आई है। इसी के साथ तेल, दाल चना, काला चना, मूंग दाल, अरहर दाल, मलका दाल, मसूर दाल के दाम 20 प्रतिशत तक बढे हैं। राजमा, उड़द और कावली चला के दाम दस प्रतिशत तक कम हुए हैं।
मेरठ सदर मंडी व्यापारियों के मुताबिक पिछले एक महीने से दालों की कीमत में जबरदस्त उछाल आया है। सभी प्रकार की दालों का भाव 40 से 50 रुपए प्रति किलो तक बढ़ा है। जीरे का भाव 400 रुपए प्रति किलो से सीधे 600 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है। मेरठ लोहिया नगर सब्जी मंडी में भिंडी और अरवी 40-60 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही हैं। जबकि अदरक के दाम 200 से 240 रुपए प्रति किलो हैं। खीरा और नींबू की कीमत में भी उछाल आया है।
बता दें सरकार ने दाल भंडारण पर रोक लगाई है। इसके बाद अरहर के साथ छोले, धुली उदड़ दाल के भाव में तेजी आई है। एक तरफ छोटे व्यापारी जमाखोरी बता रहे हैं। नवीन मंडी व्यापारी और संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता का कहना है कि मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में अरहर की फसल कम हुई है। जिसके महंगाई बढ़ी है। उनका कहना कि सरकार दाल का आयात करने की तैयारी कर रही है। जीरे के दाम दो माह में दोगुना हो गए। सदर मंडी व्यापारी गौरव गुप्ता ने बताया कि 400 रुपए प्रति किलो तक मिलने वाला जीरा अब 600 रुपए प्रति किलो मिल रहा है।
Updated on:
13 Sept 2023 11:48 am
Published on:
13 Sept 2023 11:45 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
