26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फाैजी की पत्नी ने युवक की हरकत पर सिखाया सबक तो युवकों ने उसके साथ किया ये काम, अब पुलिस जांच में जुटी

इलाके के कोचिंग सेंटर संचालक को भी आरोपियों ने दी धमकी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 1 Nov 2018, 11:03 AM IST

meerut

फाैजी की पत्नी ने युवक की हरकत पर सिखाया सबक तो युवकों ने उसके साथ किया ये काम, अब पुलिस जांच में जुटी

मेरठ। आर्मी में तैनात सूबेदार की पत्नी को एक युवक की हरकत का विरोध करना महंगा पड़ गया। युवक ने सूबेदार की पत्नी के साथ ऐसी हरकत की कि बेचारी को थाने की शरण लेनी पड़ी। मामला थाना कंकरखेड़ा में रोहटा रोड की एक काॅलोनी का है। जहां नायब सूबेदार की पत्नी पर फायरिंग की गई। युवकों की फायरिंग का जब एक कोचिंग सेंटर संचालक ने विरोध किया तो संचालक को पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी गई। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग एकत्र हुए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जान से मारने की नीयत से हमले का आरोप लगाते हुए पीड़ित महिला और कोचिंग सेंटर संचालक ने थाने में तहरीर दी है।

यह भी पढ़ेंः कोचिंग पढ़ने निकला था देश के इस सिपाही का बेटा, झाड़ियों में इस हालत में मिला तो घर में मच गया कोहराम

पड़ोस में युवक करते थे गलत काम

नायब सूबेदार की पत्नी अपनी पुत्री और पुत्र के साथ मकान में रहती है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ दौराला को सूबेदार की पत्नी ने बताया कि उसके पड़ोस में गांव दिलावरा निवासी ब्रजमोहन शर्मा का खाली मकान है, जिसमें उनके बेटों का आना जाना रहता है। उसका बेटा सोनू और प्रवीण आए दिन वहां बैठकर शराब पीते हैं और देर रात तक हंगामा करते रहते हैं। जिनसे पूरा मोहल्ला परेशान है। उनके मकान में कभी-कभी लड़कियों का भी आना जाना लगा रहता है। उसने बताया कि करीब 15 दिन पूर्व कंकरखेड़ा थाने में इसकी शिकायत की गई थी, जिस पर पुलिस ने सोनू नामक युवक के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कानूनी कार्रवाई की थी। मंगलवार की देर रात सोनू अपने दोस्तों के साथ नायब सूबेदार के मकान में पहुंचा और मुख्य दरवाजे पर पैर मारा। इसके बाद गाली-देते हुए भाग निकला। उस दौरान उसके घर के गेट पर दो फायर भी किए।

यह भी पढ़ेंः Big Breaking: मेरठ के हाशिमपुरा कांड में सभी 16 पीएसी जवानों को उम्रकैद की सजा

युवकों ने रास्ता रोककर पिस्टल तान दी

इससे पहले मंगलवार दोपहर सूबेदार की पत्नी अपने बच्चों को आर्मी स्कूल की बस से लेने के सड़क पर जा रही थी। रास्ते में सोनू व प्रवीण ने अपने दोस्तों के साथ उसका रास्ता रोका और पिस्टल तानकर गोली चला दी, लेकिन वह बच गई। हमले में सूबेदार की पत्नी बाल-बाल बची। गोली की आवाज सुनकर घटनास्थल से करीब स्थित कोचिंग सेंटर संचालक आशीष वहां पर पहुंचा और उसने महिला से मारपीट का विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर पिस्टल तान दिया और गोली मारने की धमकी दी। इसकी सूचना यूपी-100 पुलिस को दी जो मौके पर पहुंच गई। सीओ दौराला पंकज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी युवक फरार हैं उनकी पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग