31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रा ने जब ठुकराया सिरफिरे आशिक की मोहब्बत का पैगाम तो उसने किया दिल दहला देने वाला हाल

छात्रा के स्कूल के लौटते वक्त आशिक ने किया यह काम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 3 Aug 2018, 10:44 AM IST

meerut

छात्रा ने जब ठुकराया सिरफिरे आशिक की मोहब्बत का पैगाम तो उसने किया दिल दहला देने वाला हाल

मेरठ। एक सिरफिरा आशिक प्रतिदिन छात्रा को परेशान करता था। छात्रा ने युवक को कोई तवज्जों नहीं दी। युवक फिर भी छात्रा के पीछे दीवानों की तरह पागल हुआ पड़ा था। इसकी शिकायत छात्रा ने अपने परिजनों से की जिस पर परिजनों ने युवक को कई बार समझाया और इसकी शिकायत थाने में भी की। पुलिस ने युवक पर कार्रवाई भी की, लेकिन फिर भी युवक के सिर पर आशिकी का जुनून इस कदर सवार था कि उसने छात्रा का पीछा नहीं छोड़ा। प्रेम में नाकाम सिरफिरे आशिक ने गुरूवार को छात्रा पर हमला कर दिया। अपनी अंटी से तमंचा निकालकर पहले तो उसने छात्रा पर गोली चलाई, लेकिन गोली मिस हो गई और छात्रा बच गई। यह देख सिरफिरे आशिक मौके से भाग खड़ा हुआ और फिर एक बाग में पहुंचकर खुद की खोपड़ी से तमंचा सटाकर गोली मार ली और अपना भेजा उड़ा लिया। घायल युवक को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।

यह भी पढ़ेंः सात साल बाद भरी पंचायत में जाकर पत्नी को बाेला तीन बार तलाक तो सभी रह गए दंग

पहले छात्रा पर गोली चलार्इ, फिर अपने पर

जानकारी के अनुसार कस्बे की दुर्गापुरम काॅलोनी निवासी संजीव उपाध्याय एक छात्रा से एकतरफा मोहब्बत करता था। बताया जाता है कि उसने कई बार छात्रा से अपने प्यार का इजहार किया, लेकिन छात्रा ने उसे तवज्जो नहीं दी। गुरूवार की दोपहर छात्रा स्कूल से अपने घर लौट रही थी। बताया जाता है कि खानपुर बस स्टैंड पर स्कूल बस से उतरते ही संजीव ने उसका रास्ता रोक लिया। उसने छात्रा से जबरदस्ती करने का प्रयास किया तो छात्रा ने उसे झिड़क दिया। जिसके बाद गुस्साए संजीव ने अंटी से तमंचा निकालकर छात्रा पर फायर झोंक दिया। लेकिन, फायर मिस हो गया और छात्रा बाल-बाल बच गई। उधर, ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद उसने एक बाग में जाकर अपनी कनपटी से तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली। लहूलुहान संजीव को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।

यह भी पढ़ेंः लड़कों को मिस कॉल देकर ऐसा काम करती है यह युवती कि मोबाइल पर अंजाना नंबर देखकर भयभीत हो रहे ये

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश